चतरा में चोरों का कहर, किराना दुकान से 1 लाख नकद समेत सामान चोरी
दुकान में बिखरा सामान व सेंधमारी क्या हुआ | Prabhat Khabar Network
चतरा के चुड़ीहार मुहल्ला में चोरों ने किराना दुकान का ताला तोड़कर एक लाख नकद और सामान उड़ाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, इलाके में दहशत का माहौल है.
चतरा: झारखंड के चतरा शहर में लगातार बढ़ रही चोरी व छिनतई की घटनाओं से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों से हर एक-दो दिन के अंतराल पर शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी व छिनतई की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
एल्बेस्टर को ऊपर कर घर में घुसे चोर
इसी क्रम में शहर के चुड़ीहार मुहल्ला स्थित दीभा स्कूल के समीप मनोरमा देवी के किराना दुकान में चोरो ने शुक्रवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरो ने घर के दूसरे मंजीला में लगे गेट के पास दीवार को तोड़ कर व एल्बेस्टर को ऊपर कर घर में प्रवेश किया और दुकान से लगभग एक लाख नकद व कुछ सामान चोरी कर फरार हो गये.
दुकान के गल्ला से 70 हजार नकद गायब
शनिवार सुबह परिवार के सदस्य उठने पर दुकान का सामान बिखरा मिला. वहीं छत की दीवार में सेंधमारी के निशान भी पाये गये. दुकान के गल्ला से लगभग 30 हजार, एक डब्बा से 70 हजार नकद व कुछ सामान गायब था. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंच कर मामले की जानकारी ली. साथ ही चोरो की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गयी. इस संबंध में भुक्तभोगी ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है.
लगातार हो रही घटनाओं से बढ़ी चिंता
शहर में इन दिनो चोरी व छिनतई की घटना बढ़ गयी है. कुछ दिनो से हर एक-दिनो के अंतराल में चोरी व छिनतई की घटना हो रही है. जिससे लोग परेशान व अपने आप को असुरक्षित महसुस करने लगे है. बैंक से राशि निकाल कर लौट रहे लोगो से भी छिनतई की घटना घट रही है. लोगो ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने, चोरी व छिनतई की घटना को अंजाम देने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
ये भी देखें: स्कूल से तड़ित चालक चोरी कर रहे थे 3 चोर, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
ये भी देखें: चोरी के मोबाइल के साथ पांच चोर गिरफ्तार
चोरों के खिलाफ अभियान जारी : थाना प्रभारी
चतरा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि चोरों व छिनतई करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सभी मामले का जल्द ही उद्भेदन किया जायेगा. टेंपो से बैट्री व ट्रैक्टर का टेलर चोरी मामले का उद्भेदन पूर्व में ही किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मो. तसलीम
मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










