स्कूल से तड़ित चालक चोरी कर रहे थे 3 चोर, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमरिया के प्राथमिक विद्यालय में तड़ित चालक चोरी करते हुए तीन चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सिमरिया (चतरा): थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाकर टोला चौथा में शुक्रवार की देर रात तड़ित चालक चोरी करते हुए तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया. सहायक अध्यापकों और ग्रामीणों ने चोरी की घटना को अंजाम दे रहे तीनों आरोपियों को पकड़कर सिमरिया पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

सहायक अध्यापकों ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगातार तड़ित चालकों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. चोर विद्यालयों को निशाना बनाकर तड़ित चालक चोरी कर रहे थे. इन घटनाओं से परेशान होकर ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों ने चोरों को पकड़ने का निर्णय लिया.

इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात विद्यालय में तड़ित चालक चोरी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों और सहायक अध्यापकों ने पकड़ लिया. इसके बाद तीनों को सिमरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- कांके डैम खतरे के निशान के करीब, कभी भी खुल सकता है रूक्का का रेडियल गेट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola