चतरा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

चतरा सदर थाना | Prabhat Khabar Network

चतरा सदर पुलिस ने एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

चतरा: चतरा सदर पुलिस ने विभिन्न मामले में चार लोगो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वालो में ऊंटा गांव निवासी शैलेश रजक (पिता स्व हीरामन रजक), लाइन मुहल्ला निवासी अमन कुमार उर्फ भुतवा (पिता महेंद्र निषाद), नगवां मुहल्ला निवासी सुफियान अंसारी (पिता अय्याज मियां) व पांचवां मुहल्ला निवासी मो जैद (पिता मो नसीम) शामिल है.

थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि शैलेश व अमन पर एनडीपीएस का मामला दर्ज हैं. दोनो कई माह से फरार चल रहे थे. वहीं सुफियान पर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है. उन्होंने कहा कि 27 जुलाई की रात चुड़ीहार मुहल्ला स्थित अमन प्रज्ञा केंद्र में चोरी की घटना हुई थी, जिसका उद्भेदन करते हुए जैद को गिरफ्तार किया. वहीं इस मामले में फरार अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

थाना प्रभारी ने कहा कि फरार अभियुक्तो व विभिन्न कांडो के उद्भेदन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, राहुल कुमार, प्रवेश कुमार, एएसआई रवि रंजन समेत कई जवान शामिल थे.


विज्ञापन
मो. तसलीम

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola