छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, बिशुनपुर में दो घंटे सड़क जाम
सड़क जाम करते लोग | Prabhat Khabar Network
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का असर गुमला के बिशुनपुर में दिखा, जहां कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
बिशुनपुर. जेपीएससी और जेएसएससी में कथित भ्रस्टाचार के विरोध में प्रर्दशन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद, के समर्थन में गुमला के बिशुनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर छात्रों की मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे.
बंद के समर्थन में कई व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सड़क जाम के कारण बिशुनपुर मुख्य मार्ग के दोनों छोर पर यात्री वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
जाम की सूचना मिलते ही बिशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर सड़क जाम खुलवाया. इसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ. बंद के दौरान क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










