स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, कोटाम में 248 लोगों की जांच

विज्ञापन

कैंप में लोग | Prabhat Khabar Network

गुमला के कोटाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 248 ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

विज्ञापन

गुमला. स्वास्थ्य विभाग, गुमला की ओर से कोटाम क्षेत्र में समेकित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान कुल 248 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

डाक्टरी सलाह और दवाएं उपलब्ध करायी गयीं

शिविर में टीबी, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस, सिफलिस, एचआईवी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं. शिविर में जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. केके मिश्रा, डॉ तन्नु कुमारी तथा सदर गुमला के चिकित्सा प्रभारी डॉ क्रिस्टो मंगल बोदरा ने मरीजों की जांच की.

संक्रामक रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता

स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को विभिन्न रोगों की समय पर पहचान और उपचार के महत्व की जानकारी दी. विशेष रूप से टीबी जैसे संक्रामक रोगों के लक्षण, समय पर जांच और उपचार को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंच को बढ़ाना

शिविर के सफल आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एलेक्स प्रेमा लकड़ा व रेशमा दीपिका कुजूर, एएनएम नील कुसुम मिंज, शैला मिंज व ऊषा कुमारी, एमपीडब्ल्यू शौरव कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन भरत राम, लतिक चंद्र कुम्भकार, परामर्शी युगान्त कुमार, शिल्पी कुमारी, उदय प्रताप ओहदार समेत क्षेत्र की सहियाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. डॉ केके मिश्रा ने कहा है कि स्वास्थ्य कैंप के अनुसार, इस तरह के समेकित स्वास्थ्य जांच शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है, ताकि लोगों को समय पर जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श मिल सके.

ये भी पढ़ें: चार माह में टीबी मुक्त होगा गुमला,169 पंचायतों पर फोकस

ये भी पढ़ें: लायंस क्लब गुमला फैमिली की पहल, वृद्धाश्रम में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola