ePaper

ज्ञापन सौंप गौ तस्करों पर कार्रवाई करने की मांग

Updated at : 13 Oct 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
ज्ञापन सौंप गौ तस्करों पर कार्रवाई करने की मांग

ज्ञापन सौंप गौ तस्करों पर कार्रवाई करने की मांग

विज्ञापन

गुमला. कोटाम निवासी अरविंद सिंह ने डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंप कर गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा है कि कुछ दिनों पहले मैं व मेरे साथी अमित सिंह, केशव कुमार, अशोक यादव, हरीश महतो, देवेंद्र यादव ने कुरूमगढ़ क्षेत्र में तस्करी कर ले जा रहे गोवंशीय पशुओं को तस्करों से छुड़ा कर कुरूमगढ़ थाना को सूचित करते हुए सौंप दिया था. इसके प्रतिशोध में गौ तस्करों ने मुझे व अमित सिंह पर कोटाम बाजारटांड़ के पास गाड़ी रोक कर जानलेवा हमला किया था और हमलोगों को जबरदस्ती बलपूर्वक बंधक बना कर कतरी गांव ले जाया गया था, जहां पर कुरूमगढ़ थाना को सौंपे हुए गौवंशीय पशुओं को वापस दिलाने का दबाव बनाया गया था. पशुओं को वापस लाना संभव नहीं होने एवं हम पर किये गये जानलेवा हमले से बचने के लिए हम पर बकरी चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए मुझे तथा अमित सिंह को टोटो थाना को सौंप दिया गया था. सच्चाई जानने के लिए हम लोगों पर हमला करने वाले पशु तस्कर उक्त तिथि के रात्रि का मोबाइल लोकेशन या कॉल डिटेल निकाल कर सच्चाई का पता लगाया जाये. क्योंकि उसी रात इन लोगों ने अभिमन्यु प्रजापति के छोटे बेटे को मारपीट करने हेतु घर पहुंच गये थे. इसलिए प्रशासन से निवेदन है इन गौ तस्करों पर कानूनी कार्रवाई की जाये. इस संबंध में एसपी हरीश बिन जमां ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष या संगठन को गौ तस्करी रोकने का अधिकार नहीं है. अगर गुमला जिले में कहीं पशु तस्करी हो रही है, तो प्रशासन को सूचना करें. प्रशासन इस पर कार्रवाई जरूर करेगी. इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुमला जिले में गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए. गुमला में ट्रक व पिकअप में भर कर पशुओं को रांची ले जाया जा रहा है. चैनपुर से कोटाम, कतरी, पनसो होते हुए गौ तस्करी हो रही है. लेकिन गुमला पुलिस सोयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola