टेंपो पलटने से 13 लोग घायल

Published at :03 Oct 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से 13 लोग घायल

बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर व गुमला में हुए सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गये. इसमें पांच लोगों की स्थिति गंभीर है. घायलों का इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है. पहली घटना बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित चौरापाट के समीप हुई. टेंपो पलटने से 12 लोग घायल हो गये. ये लोग टेंपो से […]

विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर व गुमला में हुए सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गये. इसमें पांच लोगों की स्थिति गंभीर है. घायलों का इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है. पहली घटना बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित चौरापाट के समीप हुई. टेंपो पलटने से 12 लोग घायल हो गये.
ये लोग टेंपो से डुमरपाट बाजार से चौरापाट गांव लौट रहे थे. चौरापाट मोड़ के समीप चालक का संतुलन खोने से टेंपो पलट गया.
इससे टेंपो में सवार सभी 12 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को बिशुनपुर अस्पताल में भरती कराया गया. यहां सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गयी. गंभीर रूप से घायल कुशल मुंडा, करियो मुंडा, सीमा मुंडा, सुमती मुंडा आैर हीरामुनी मुंडा को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी घटना घाघरा में हुई. यहां बाइक से गिरने से सिसई सहिजाना गांव के अभिनव कुमार घायल हो गया. उसका इलाज गुमला में चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola