टेलर ने धक्का मारा, चार की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद. बीमार बेटियों का इलाज करा कर लाैट रहे थे संजय अपनी पत्नी के साथ बीमार दोनों बच्चों को इलाज कराने के लिए गुमला आया था. गुमला से जशपुर लौटने के क्रम में रायडीह मांझाटोली के समीप सामने से टेलर ने धक्का मार दिया. गुमला : गुमला जिला के रायडीह थाना स्थित जय किसान हाई […]
विज्ञापन
दुखद. बीमार बेटियों का इलाज करा कर लाैट रहे थे
संजय अपनी पत्नी के साथ बीमार दोनों बच्चों को इलाज कराने के लिए गुमला आया था. गुमला से जशपुर लौटने के क्रम में रायडीह मांझाटोली के समीप सामने से टेलर ने धक्का मार दिया.
गुमला : गुमला जिला के रायडीह थाना स्थित जय किसान हाई स्कूल मांझाटोली के सामने गुरुवार की सुबह 8.45 बजे टेलर के धक्के से मां, पिता व दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों में संजय रजक (35 वर्ष), पत्नी रीना रजक (28 वर्ष), बेटी वर्षा कुमारी (9 वर्ष) व आवर्ती कुमारी (दो वर्ष) हैं. ये लोग छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला स्थित भागलपुर बरटोली गांव के रहनेवाले थे.
संजय अपनी पत्नी के साथ गुरुवार की सुबह सात बजे दोनों बीमार बेटियों को इलाज कराने गुमला आया था. निजी क्लीनिक में बेटियों का इलाज कराने के बाद हीरो होंडा पेशन प्रो मोटरसाइकिल से चारों लोग गुमला से जशपुर अपने घर जा रहे थे. तभी मांझाटोली स्कूल के ठीक गेट के सामने तेज गति से आ रही टेलर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी. चारों सड़क पर गिर गये. संजय व आवर्ती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रीना व वर्षा को रायडीह से गुमला के बाद रांची रिम्स ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. घटना के बाद गाड़ी का चालक भाग गया. पुलिस ने टेलर को जब्त कर लिया है.
संजय मजदूरी कर चलाता था परिवार
छोटा भाई संजु रजक ने बताया कि संजय रजक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. बड़ी बेटी वर्षा को स्कूल में पढ़ाता था. उसकी गरीबी को दूर कर सके. तीन दिनों से आवर्ती व वर्षा बीमार थी. सुबह को बाइक से दोनों बच्चों का इलाज कराने गुमला आया था. नौ बजे रायडीह पुलिस ने फोन कर बताया कि संजय अपने परिवार के साथ सड़क हादसे में मर गया.
डीसी की पहल, नहीं बची जान
रीना व उसकी बेटी वर्षा घायल थी. दोनों को रायडीह से गुमला अस्पताल लाया गया. गुमला में डॉक्टर हड़ताल पर हैं. डीसी श्रवण साय को जैसे ही पता चला कि घायल मां बेटी का इलाज कराना है, वे अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों से बात कर इलाज की व्यवस्था करायी. मां -बेटी की नाजुक स्थिति पर रांची रेफर कर दिया गया. रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया.
चालक शराब पीकर चला रहा था गाड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेलर गाड़ी का चालक नशे में था. उसे मांझाटोली होटल में शराब पीते देखा गया था. स्कूल मोड़ के समीप वह तेजी से गाड़ी को मोड़ा. संतुलन खोने के बाद सामने से आ रही बाइक सवारों को धक्का मार दिया. चालक भाग िनकला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










