जिले के श्रेष्ठ पूजा पंडालों को मिलेगा पुरस्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

कुल अंक एक हजार में से जो पंडाल सप्तमी, अष्टमी, नवमी व दशमी कुल चार दिन इन मापदंडों को पूरी तरह से पालन करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा गठित नोडल पदाधिकारी सहित गठित चार सदस्यीय टीम द्वारा इन चार दिनों में भ्रमण व अवलोकन कर अंक प्रदान किया जायेगा. गुमला : श्रीदुर्गा पूजा व मोहर्रम […]
विज्ञापन
कुल अंक एक हजार में से जो पंडाल सप्तमी, अष्टमी, नवमी व दशमी कुल चार दिन इन मापदंडों को पूरी तरह से पालन करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा गठित नोडल पदाधिकारी सहित गठित चार सदस्यीय टीम द्वारा इन चार दिनों में भ्रमण व अवलोकन कर अंक प्रदान किया जायेगा.
गुमला : श्रीदुर्गा पूजा व मोहर्रम पर्व को लेकर सूचना भवन में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी श्रवण साय व एसपी चंदन कुमार झा ने की. बैठक में नवरात्र महोत्सव व मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति के सदस्यों ने कई प्रस्ताव दिये गये. जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने दोनों पर्वों की सफलता के लिए सरकार द्वारा जारी निर्धारित दिशा-निर्देश से समिति के सदस्यों को अवगत कराया. डीसी ने शांति समिति के सदस्यों को बताया कि शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर इस वर्ष स्वच्छ पूजा पंडाल प्रतियोगिता का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र में किया गया है. इस प्रतियोगिता के तहत सभी पूजा पंडालों को स्वच्छता के आठ निर्धारित मापदंडों को पूरा करना है. आठ मापदंड के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किये गये हैं.
कुल अंक एक हजार में से जो पंडाल सप्तमी, अष्टमी, नवमी व दशमी कुल चार दिन इन मापदंडों को पूरी तरह से पालन करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा गठित नोडल पदाधिकारी सहित गठित चार सदस्यीय टीम द्वारा इन चार दिनों में भ्रमण व अवलोकन कर अंक प्रदान किया जायेगा. जिस पंडाल का प्राप्तांक सबसे ज्यादा होगा, उसे क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय एवं तीन सांत्वना पुरस्कार प्रदान करते हुए उस पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.
इन बिंदुओं पर बनी सहमति
शांति समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर विचार किये गये. सभी पूजा पंडालों के वॉलेंटियर के आई कार्ड, जिसमें उसके नाम, मोबाइल नंबर व पता अंकित कर सूची थाना प्रभारी को देनी है. सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा व इमरजेंसी के लिए जगह-जगह ड्राम में बालू की व्यवस्था करनी है. बिजली, पानी, मेडिकल सुविधा, सड़क की स्थिति, स्वच्छता, परिवहन व यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया.
सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक शाम छह बजे से 12 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश वजिर्त होगा. नौ अक्तूबर को चार बजे से ही बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में वजिर्त होगा. यात्री वाहन व टेंपो अपने-अपने पड़ाव स्थल को छोड़ कर शहर की सड़कों पर सवारी नहीं उठायेंगे. जशपुर रोड, पालकोट रोड सहित अन्य स्थानों पर झूले हुए बिजली के तार, जजर्र पेड़ व पेड़ की डालियाें को हटाने का निर्देश दिया गया. पूजा पंडालों में महिला पुलिस कर्मियों आैर जगह-जगह सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ मोबाइल टाइगर व पीसीआर वैन को ज्यादा दुरुस्त करते हुए गलियों में भी पेट्रोलिंग का निर्देश दिया. टोटो में शांति समिति की स्पेशल बैठक व खोरा में जुआरियों व असामाजिक तत्वों पर रोक की बात कही गयी. गुमला शहर व प्रखंड मुख्यालयों में स्पीड बाइक चला कर करतब दिखाने वाले बाइकर्स गिरोह के युवकों पर पुलिस रोक लगायेगी.
बस पड़ाव गुमला में लाइटिंग व पूजन समारोह के दौरान महिलाओं के लिए शहर में जगह-जगह शौचालय की व्यवस्था करनी है. 10, ग्यारह व बारह अक्तूबर को शराब बंदी का निर्देश एवं शांति समिति की बैठक हर माह करने पर विचार -विमर्श किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










