बीडीओ ने विक्षिप्त को खाना उपलब्ध कराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

घाघरा बीडीओ ने की अच्छी पहल पांच दिन से यात्री शेड में पड़ा था विक्षिप्त घाघरा : घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित यात्री शेड में पांच दिन से भूखे विक्षिप्त को बीडीओ विजय कुमार सोनी ने बुधवार को उसके खाने व इलाज का व्यवस्था करायी. विक्षिप्त पांच दिन से मरणासन्न की स्थिति में पड़ा था. ग्रामीणों […]
विज्ञापन
घाघरा बीडीओ ने की अच्छी पहल
पांच दिन से यात्री शेड में पड़ा था विक्षिप्त
घाघरा : घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित यात्री शेड में पांच दिन से भूखे विक्षिप्त को बीडीओ विजय कुमार सोनी ने बुधवार को उसके खाने व इलाज का व्यवस्था करायी. विक्षिप्त पांच दिन से मरणासन्न की स्थिति में पड़ा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ को दी. बीडीओ यात्री शेड जाकर होटल से खाना मंगवा कर विक्षिप्त को दिया. बीडीओ ने विक्षिप्त का पता जानना चाहा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया. बताया जा रहा है कि विक्षिप्त गूंगा था. बीडीओ ने कनीय अभियंता राहुल कुमार, सहायक अभियंता दिवाकर केसरी, लेखा सहायक जितेंद्र मिश्र की मदद से विक्षिप्त को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजवा दिया. बीडीओ के इस कार्य की प्रशंसा घाघरा प्रखंड मुख्यालय के लोगों ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










