स्कूल ड्रेस बना रही हैं महिलाएं : एनएन सिन्हा

Published at :24 Sep 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल ड्रेस बना रही हैं महिलाएं : एनएन सिन्हा

प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने कहा कि सबसे ज्यादा महिला मंडल समूह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में है. ठेठइटांगर के छिनदा में नदी की दोनों छोर पर महिलाएं खेती कर अपनी जीविका चला रही हैं. गुमला के सिसई, भरनो व सिमडेगा की महिलाएं स्कूल ड्रेस बना रही हैं. महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही […]

विज्ञापन
प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने कहा कि सबसे ज्यादा महिला मंडल समूह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में है. ठेठइटांगर के छिनदा में नदी की दोनों छोर पर महिलाएं खेती कर अपनी जीविका चला रही हैं. गुमला के सिसई, भरनो व सिमडेगा की महिलाएं स्कूल ड्रेस बना रही हैं.
महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं. चिनगी व अनगड़ा गांव में बाल विवाह हो रहा था, उसे महिलाओं ने रोका. गुमला के आठ प्रखंड में डायन- बिसाही व बाल विवाह के खिलाफ महिलाएं काम कर रही हैं. सचिव परितोष उपाध्याय ने कहा कि आप किस प्रकार स्वयं सहायता समूह से अजीविका मिशन चला रहे हैं, उसे जानने के लिए सीएम गुमला आये हैं. गरीब परिवार को लाभ देना है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 31 प्रखंडों में आजीविका मिशन का कार्यक्रम चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola