महिला समूह को मिलेगी पर्यटन भवन के संचालन की जिम्मेवारी

Published at :02 Sep 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
महिला समूह को मिलेगी पर्यटन भवन के संचालन की जिम्मेवारी

गुमला : रायडीह व पालकोट प्रखंड में बन कर बेकार पड़े पर्यटन भवन का संचालन महिला समूह करेगा. इससे पर्यटन भवन का उपयोग होगा. यह निर्देश विकास आयुक्त सह वित्त विभाग के सचिव अमित खरे ने गुमला डीसी श्रवण साय को दिया. श्री खरे गुरुवार को गुमला दौरे पर थे. उनके साथ जल संसाधन व […]

विज्ञापन
गुमला : रायडीह व पालकोट प्रखंड में बन कर बेकार पड़े पर्यटन भवन का संचालन महिला समूह करेगा. इससे पर्यटन भवन का उपयोग होगा. यह निर्देश विकास आयुक्त सह वित्त विभाग के सचिव अमित खरे ने गुमला डीसी श्रवण साय को दिया. श्री खरे गुरुवार को गुमला दौरे पर थे. उनके साथ जल संसाधन व पर्यावरण विभाग के सचिव सुखदेव सिंह, कृषि सचिव नितिन कुलकर्णी व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव एपी सिंह भी थे. रांची से गुमला पहुंचे वरीय अधिकारियों ने विकास भवन में गुमला जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की.
जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की. गुमला का डेयरी प्लांट बंद है, इसे लोहरदगा जिला से जोड़ने का निर्देश दिया गया. जिले में बने डोभा का उपयोग किसानों के जीविकापाजर्न में करने के लिए कहा गया. पूर्ण डोभा को जीपीएस मैपिंग कर फोटो अपलोड करने की बात कही. सभी प्रखंडों में मृदा परीक्षण केंद्र चालू कराने, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे स्तर पर मत्स्य पालन की योजनाएं लेने, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के लिए जिला प्रशासन के सभी विभागों को समन्वय बना कर कार्य करने को कहा गया. कस्तूरबा समेत सभी आवासीय स्कूल के लिए राशि आवंटित कर दी गयी है. सर्वे करा कर विद्युत बहाल करने का कहा गया. बेकार पड़े भवनों का उपयोग करने के लिए कहा गया.
छात्रावासों में विद्युत आपूर्ति का निर्देश
सचिव ने विद्युत विभाग के अभियंता को आवासीय विद्यालयों में विद्युत आपूर्ति बहाली के लिए यथाशीघ्र सर्वे का काम पूरा कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. जिला में पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आइटीआइ, मत्स्य विद्यालय आैर नागफेनी के मेसो अस्पताल को उपयोग में लाने की पहल का निर्देश उपायुक्त को दिया. चैनपुर व जारी में बैंक की सुविधा बढ़ाने व नया शाखा खोलने के लिए पत्राचार करने की बात कही. शौचालय निर्माण में तेजी लाने की बात कही. बैठक में उपायुक्त श्रवण साय, उपविकास आयुक्त नगेंद्र कुमार सिन्हा, डीपीओ अरुण कुमार, डीपीआरओ पंचानन उरांव सहित कई अधिकारी थे.
बिजली ने खोली व्यवस्था की पोल
राज्य के अधिकारियों की उपस्थिति में जिला प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुल गयी. परिचय सत्र चल रहा था. बैठक शुरू होते ही एक-एक कर अधिकारी अपना परिचय देने लगे. इसी दौरान 11.28 बजे सीएस डॉक्टर जेपी सांगा अपना परिचय देने के लिए उठे, तो बिजली कट गयी. लगभग एक मिनट तक सभागार में अंधेरा रहा. अंधेरे में ही सीएस ने अपना परिचय दिया. इसके बाद कई अन्य पदाधिकारियों ने भी अंधेरे में ही अपना परिचय दिया. परिचय सत्र लगभग समापन की ओर था कि एक बार फिर से 11.33 बजे फिर बिजली कट गयी. इसके बाद दो बार फिर बिजली कटी.
सचिव ने डोभा में मछली पालन करने आैर दुर्घटना रोकने के लिए घेराबंदी करने के लिए कहा है. डोभा के किनारे बांस की घेराबंदी करनी है. किसानों को कृषि की जानकारी एसएमएस से देने के लिए कहा. जिले में तालाब निर्माण की धीमी गति पर अंसतोष व्यक्त किया. जिला के पंचायत भवनों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को चुनाैती मानते हुए राज्य स्तर पर पहल करने का भरोसा दिलाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola