रोजगार नहीं मिलने पर होगा आंदोलन

Published at :02 Sep 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार नहीं मिलने पर होगा आंदोलन

गुमला : आदिवासी छात्र संघ व प्रार्थना सभा ने गुमला शहर में जुलूस निकाल कर सरकार, प्रशासन व शिवालया कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद कचहरी परिसर में धरना दिया गया. आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने कहा कि बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं. […]

विज्ञापन
गुमला : आदिवासी छात्र संघ व प्रार्थना सभा ने गुमला शहर में जुलूस निकाल कर सरकार, प्रशासन व शिवालया कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद कचहरी परिसर में धरना दिया गया. आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने कहा कि बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं. जनता अब जागरूक हो गयी है.
अगले चुनाव में जनता सबक सिखायेगी. यहां के बेरोजगारों को नाैकरी नहीं मिल रही है. लोग पलायन कर रहे हैं. रोजगार नहीं मिलने पर आंदोलन किया जायेगा. महासचिव संजय कुमार भगत ने कहा कि गुमला में लूट मची है. मौके पर पवन कुमार भगत, सोमनाथ लकड़ा, लोलस उरांव, मंगरू उरांव, खपई खड़िया, बिरसमुनी देवी, राजपति उरांव व अजीत उरांव शामिल हैं. मंच संचालन प्रार्थना सभा गुमला के जिला प्रवक्ता सोमनाथ लकड़ा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola