गुमला : डुमरी से सिलेंडर और केन बम बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला पुलिस, सीआरपीएफ व झारखंड जगुअार ने गुरुवार को डुमरी से एक सिलेंडर व एक केन बम बरामद किया़ सिलेंडर बम 15 किलो का है. सिलेंडर व केन बम को नवाडीह शंख नदी के समीप यात्री पड़ाव के पास लगाया गया था. माओवादियों ने बम डुमरी थाना की पुलिस व सीआरपीएफ को उड़ाने […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला पुलिस, सीआरपीएफ व झारखंड जगुअार ने गुरुवार को डुमरी से एक सिलेंडर व एक केन बम बरामद किया़ सिलेंडर बम 15 किलो का है. सिलेंडर व केन बम को नवाडीह शंख नदी के समीप यात्री पड़ाव के पास लगाया गया था. माओवादियों ने बम डुमरी थाना की पुलिस व सीआरपीएफ को उड़ाने के लिए लगाये थे.
गुप्त सूचना िमली थी : गुमला एसपी चंदन कुमार झा को सूचना मिली थी कि नवाडीह बस पड़ाव के समीप बम रखा है. इस सूचना पर एसपी ने पुलिस टीम गठित की़ दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बम को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया.
एएसपी पवन कुमार सिंह ने कहा कि उक्त बम को भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर रंथु उरांव ने लगाया था. पुलिस टीम में अभियान एसपी पवन कुमार सिंह, सीआरपीएफ-218 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विशाल सिंह, झारखंड जगुआर व जिला बल के जवान शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










