पांच लाख का इनामी माओवादी का सरेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/गुमला : भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर तिलकमेन साहू उर्फ दीपक साहू ने मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. सरकार ने तिलकमेन साहू पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है. जानकारी के अनुसार, तिलकमेन को सरेंडर कराने के लिए सिमडेगा और गुमला जिले की पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियां […]
विज्ञापन
रांची/गुमला : भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर तिलकमेन साहू उर्फ दीपक साहू ने मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. सरकार ने तिलकमेन साहू पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा है. जानकारी के अनुसार, तिलकमेन को सरेंडर कराने के लिए सिमडेगा और गुमला जिले की पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियां करीब दो माह से लगी हुई थी.
तिलकमेन मूल रूप से पालकोट का रहनेवाला है और सिमडेगा और गुमला में सक्रिय रहा है. गुमला में हुई कई बड़ी घटनाओं में पुलिस को उसकी तालाश थी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस बुधवार को उसे सामने ला सकती है. फिलहाल गुप्त स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है.
शांति सेना का सफाया कर दिया था : सूत्रों के मुताबिक गुमला में बनी शांति सेना का सफाया करने में नक्सली तिलकमेन शामिल था. 2009 में नक्सलियों ने शांति सेना के प्रमुख भादो सिंह समेत नौ लोगों की हत्या कर शव को जला दिया था. घटना में एक बच्चे की भी मौत हो गयी थी. सभी एक वाहन से कहीं जा रहे थे. मंगल नगेशिया की हत्या में भी शामिल था : 2004-05 में गुमला-सिमडेगा का कुख्यात नक्सली मंगल नगेशिया संगठन से अलग हो गया था. कुछ साल बाद माओवादियों ने मंगल नगेशिया की हत्या कर दी थी. जिसके बाद मंगल नगेशिया का संगठन खत्म हो गया. घटना में तिलकमेन भी शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










