खुशियों पर बरसी लाठियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला प्रखंड के फसिया पंचायत की मालती बड़ाइक मुखिया बन गयी. उन्होंने विक्टोरिया टोप्पो को 311 वोट से हराया. मालती की जीत पर समर्थक खुशी से उछल पड़े. साइंस भवन के समीप आतिशबाजी करना शुरू कर दी. आलू बम फूटा तो जोरदार आवाज हुई. ड्यूटी में पुलिस के जवान थे. बम फूटा तो […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला प्रखंड के फसिया पंचायत की मालती बड़ाइक मुखिया बन गयी. उन्होंने विक्टोरिया टोप्पो को 311 वोट से हराया. मालती की जीत पर समर्थक खुशी से उछल पड़े. साइंस भवन के समीप आतिशबाजी करना शुरू कर दी. आलू बम फूटा तो जोरदार आवाज हुई. ड्यूटी में पुलिस के जवान थे. बम फूटा तो जवान लाठी भांजने लगे. इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. तीन चार लोगों काे चोट लगी, तो सरपट भागे. वहां दूसरे प्रत्याशी के भी समर्थक थे.
जीते कोई. बम भी फोड़ा कोई और. लेकिन भीड़ में अनजान भी पीटे गये. ऐसे ज्यादा मामला नहीं बिगड़ा. पुलिसकर्मियों का कहना था. आप जीते हैं. तो बाहर जाकर खुशी मनायें और बम फोड़ें. अगर इस प्रकार यहां बम फोड़ेंगे.
तो स्थिति बिगड़ सकती है. पुलिसकर्मियों की कड़ाई के बाद बेवजह लगी भीड़ भी खत्म हो गयी और बम फोड़नेवाले भी भाग गये. फिसरी कॉलेज में पुलिस जवानों को भोजन नहीं मिलने पर कुछ देर के लिए जवानों ने हंगामा किया. एक अधिकारी को जवान घेर लिये. जवानों ने कहा : भूखे पेट कैसे ड्यूटी करेंगे. जवानों के तेवर को देख कर अंत में भोजन की व्यवस्था की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










