जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2026 9:17 PM

विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन

गुमला. बिशुनपुर थाना के चिपरी रानीटोली ग्राम निवासी 40 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान चांदनी आइंद, पति उरिक आइंद के रूप में हुई है. वह मूल रूप से खूंटी जिले के तोरपा थाना अंतर्गत ग्राम जातराटोली की रहने वाली थी. वर्तमान में वह बिशुनपुर के निचली डुमरटोली में अपने मायके में रह रही थी. घटना की जानकारी देते हुए पति उरिक आइंद ने बताया कि बच्चों को फीस भरने के लिए बैंक से पैसे की निकासी करनी थी. इसको लेकर पत्नी हमसे झगडने लगी और गुस्से में आकर गेट का दरवाजा बंद कर कीटनाशक खा लिया. गुमला थाना के एएसआइ अरविंद कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा किया. प्राथमिक जांच व गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि महिला की मौत कीटनाशक पीने से हुई है. पुलिस ने मृतिका के पति और अन्य गवाहों की उपस्थिति में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

सर्पदंश से गंभीर, भर्ती

घाघरा. थाना के बरांग गांव निवासी 26 वर्षीय अनुराधा देवी को सांप ने डंस लिया, जिससे स्थिति नाजुक हो गयी. सांप के डसने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola