उपायुक्त को आवेदन सौंप कर लगायी न्याय की गुहार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2026 9:21 PM
उपायुक्त को आवेदन सौंप कर लगायी न्याय की गुहार
गुमला. नगर परिषद क्षेत्र के डेली मार्केट गली में दशकों से दुकान चला रहे दुकानदारों ने दुकान आवंटन प्रक्रिया में पक्षपात व धांधली का आरोप लगाया है. इस संबंध में अरुण कुमार केशरी, अमित सिंह, सहाय महतो, अनिरुद्ध गोप, राजू उरांव, अशोक सिंह आदि दुकानदारों ने उपायुक्त को आवेदन सौंप कर न्याय की मांग की है. दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 30-35 वर्षों से वहां दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. तीन-चार साल पहले नयी दुकानों के निर्माण के वक्त उन्हें यह आश्वासन देकर हटाया गया था कि आवंटन में उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी. पीड़ितों का आरोप है कि नगर परिषद ने आश्वासन के विपरीत कार्य करते हुए 20 दुकानों का आवंटन कर दिया है, जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्यों को दुकानें दी गयी है. पुराने दुकानदारों को अब शेष बची मात्र चार दुकानों के लिए लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने को कहा जा रहा है. दुकानदारों ने इस आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और वर्षों से वहां कार्यरत होने के नाते प्राथमिकता के आधार पर दुकान आवंटित करने का आग्रह किया है.
राजस्व से जुड़े मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें
कामडारा. प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अंचल दिवस का आयोजन किया गया. इसमें उपायुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी जयवंती देवगम समेत अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं भूमि से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व से जुड़े मामलों का निष्पादन पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि आमलोगों को परेशानी न हो. उपायुक्त ने कहा कि अंचल दिवस जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










