प्रभात खबर करियर सह एजुकेशन काउंसिलिंग, अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों के दिये जवाब

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर करियर सह एजुकेशन काउंसिलिंग में शामिल अतिथि

Gumla: गुमला में प्रभात खबर द्वारा आयोजित करियर सह एजुकेशन काउंसिलिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस दौरान अधिकारियों और विशेषज्ञों ने करियर विकल्प, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रश्नों का समाधान किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

जगरनाथ पासवान, गुमला
Gumla: प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए करियर सह एजुकेशन काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों के लिए यह सत्र काफी प्रेरणादायी रहा. इस सत्र में विद्यार्थियों में अपने आगे की शिक्षा को लेकर मन में व्याप्त कई तरह की शंकाओं का अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया. प्रमोद प्रजापति, खुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी, अक्षय कुमार, सागर कुमार सहित कई टॉपर विद्यार्थियों ने सिविल सेवा व अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए आवश्यक तैयारियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर निर्माण, समय प्रबंधन, सफलता के विभिन्न पहलुओं एवं आगे की शिक्षा जारी रखने संबंधित कई तरह के सवाल किये.

एसपी ने मोबाइल फोन से दूर रहने की दी सलाह

विद्यार्थियों के उक्त सवालों का एसपी हारिस बिन जमां, डीएफओ अहमद बेलाल अनवर और डीडीसी अनिमेष रंजन ने अपने अनुभवों के अनुसार बहुत ही सरल ढंग से जवाब देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. एसपी हारिस बिन जमां ने मोबाइल फोन के सीमित उपयोग पर जोर दिया. कहा कि छात्र जीवन महत्वपूर्ण होता है. प्रयास करें कि फोन को फोन की तरह उपयोग करें. जब आप अध्यापन का काम करते हैं तो अध्यापन काम के लिए एक जगह निर्धारित करें. उस जगह से मोबाइल फोन को दूर रखें. अध्यापन काम के दौरान मोबाइल फोन आपसे जितना दूर रहेगा, आपको उतना अधिक फायदा होगा.

भविष्य बनाने के लिए मोबाइल से रहें दूर

एसपी ने विद्यार्थियों को हर काम को अनुशासन में रहकर करने के लिए भी प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि अनुशासन के कारण अच्छी पहचान बनती है. डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि पठन-पाठन के दौरान एकाग्रता पर जोर दिया. उन्होंने एक अमेरिकन प्रोफेसर द्वारा लिखित पुस्तक की चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन के पीछे परेशान रहता है. हर पांच से 10 मिनट में मोबाइल देखते हैं. इसमें विद्यार्थी वर्ग भी शामिल हैं. आप बच्चों को भविष्य बनाने के लिए मोबाइल से दूरी बनाना जरूरी है. मोबाइल का उपयोग उतना ही करें, जितना जरूरी है.

डीडीसी ने फ्री कोचिंग की दी जानकारी

डीडीसी अनिमेश रंजन ने इंटरनेट से फ्री कोचिंग, छात्रवृत्ति योजनाएं सहित उच्च शिक्षा के लिए सरकार एवं निजी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे प्रयार्सों व कार्यों की जानकारी साझा की. उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास में कमी नहीं होने के लिए भी प्रेरित किया. कहा कि आपके आत्मविश्वास में कमी नहीं होनी चाहिये. आप जितना अधिक मेहनत करेंगे. परिणाम आपके पक्ष में उतना ही बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें…

गुमला में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 300 होनहारों को किया गया सम्मानित

प्रभात इंपैक्ट: सिरोसिस से पीड़ित जगरनाथ से मिले गुमला डीसी, राशन और आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देश

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola