वैशाली के साकेत कुमार ने BPSC परीक्षा में मारी बाजी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बन लालगंज का मान बढ़ाया

Updated:
विज्ञापन

साकेत कुमार परिजन के साथ

BPSC Success Story : वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के चंदवारा गांव निवासी साकेत कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. साकेत कुमार ने परीक्षा में 1256वीं रैंक प्राप्त करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और जिले को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन

BPSC Success Story : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली जिला के लालगंज प्रखंड के चंदवारा गांव निवासी साकेत कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. साकेत कुमार ने परीक्षा में 1256वीं रैंक प्राप्त करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और जिले को गौरवान्वित किया है.

70th BPSC: सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर.

साकेत कुमार पूर्व जिला परिषद सदस्य अवधेश सिंह के पुत्र हैं. उनकी सफलता की खबर मिलते ही चंदवारा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

Vaishali News : कठिन परिश्रम और अनुशासन का मिला फल.

साकेत की प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर में हुई. उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर BPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की. उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है.

साकेत कुमार ग्रामीणों के साथ

Success Story : जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया सम्मानित.

गांव पहुंचने पर भाजपा नेता अभिजीत कुमार बिक्की, रजनीश सिंह, पार्षद सह भाजपा नेता मनीष सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने साकेत कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

Hajipur News : युवाओं के लिए बने प्रेरणा.

ग्रामीणों ने कहा कि साकेत कुमार की सफलता यह संदेश देती है कि सही लक्ष्य, लगातार मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. उनकी उपलब्धि से लालगंज क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है.

Also Read : भरत तिवारी के परिजनों से मिले कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन