कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर रील बनाने के चक्कर में टेम्पो और बाइक की टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाईक | Prabhat Khabar Network

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर रील बनाने के चक्कर में टेंपो और बाइक की टक्कर हुई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

Vaishali News: वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र स्थित कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 57 के पास शनिवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया. पुल पर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रील बनाने गए तीन युवकों को तेज रफ्तार से आ रहे एक टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और तड़प रहे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर पहुंचाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल किए गए रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की बेहद नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर कल्याणपुर गांव निवासी रोहित कुमार (पिता- मुन्ना पासवान), संजीवन पासवान (पिता- बटेश्वर पासवान) और अनुराग प्रताप (पिता- मनीष कुमार) के रूप में की गई है. डॉक्टरों के अनुसार तीनों युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

रील बनाने के चक्कर में पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

स्थानीय राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सिक्स लेन पुल पर रील बनाने और फोटो खींचने पहुंचे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे टेम्पो ने उन्हें चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिक्स लेन पुल पर रील बनाने के फेर में आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से टकराकर हादसे हो रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सिक्स लेन पुल पर अनावश्यक रूप से रुकने और रील बनाने वालों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मामले के संबंध में रूस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि सिक्स लेन पुल पर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
अभिषेक शाश्वत

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन