गोपालगंज में मॉडल स्कूलों में 46 शिक्षक पदों पर बहाली की तैयारी तेज, 25 जून को होगा इंटरव्यू

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

चयनित मॉडल हाई स्कूल

Gopalganj News : जिले के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षक पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने 25 जून को साक्षात्कार आयोजित करने का निर्णय लिया है. जिले के 14 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में खाली 46 पदों पर नियुक्ति के लिए विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेंगे.

विज्ञापन

Gopalganj News : (विकास दुबे) जिले के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षक पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने 25 जून को साक्षात्कार आयोजित करने का निर्णय लिया है. जिले के 14 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में खाली 46 पदों पर नियुक्ति के लिए विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेंगे. साक्षात्कार के बाद अंतिम मेधा सूची जारी कर चयनित अभ्यर्थियों की प्रतिनियुक्ति संबंधित विद्यालयों में की जाएगी.

25 जून को डीडीसी कार्यालय में होगा इंटरव्यू

जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि साक्षात्कार 25 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कार्यालय कक्ष में आयोजित होगा. चयन प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

पहले चरण के बाद भी कई पद रह गए थे रिक्त

शिक्षा विभाग के अनुसार मॉडल स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति की पहली प्रक्रिया के बाद भी कई विषयों में पद खाली रह गए थे. इन रिक्तियों को भरने के लिए दूसरे चरण में आवेदन आमंत्रित किए गए थे. आवेदन प्राप्त करने, प्रमाण-पत्रों की जांच और पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब चयन का सबसे महत्वपूर्ण चरण यानी इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.

अधिकारियों का कहना है कि इस बार चयन प्रक्रिया में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि योग्य एवं दक्ष शिक्षकों का चयन सुनिश्चित किया जा सके.

17 विषयों के विशेषज्ञ करेंगे मूल्यांकन

साक्षात्कार प्रक्रिया को निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए 17 विषयों के विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, जंतु विज्ञान, रसायन शास्त्र, संगीत और ललित कला समेत विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का मूल्यांकन करेंगे.

विशेषज्ञ अभ्यर्थियों के विषय ज्ञान के साथ-साथ उनकी शिक्षण शैली, कक्षा संचालन क्षमता, संवाद कौशल और प्रस्तुतीकरण का भी आकलन करेंगे. चयन समिति में जयप्रकाश विश्वविद्यालय, कमला राय महाविद्यालय, महेंद्र महिला महाविद्यालय और डीएवी प्लस टू विद्यालय सहित जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अनुभवी शिक्षक एवं प्राध्यापक शामिल किए गए हैं.

डीडीसी की अध्यक्षता में होगी चयन प्रक्रिया

शिक्षक चयन समिति की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त करेंगे. शिक्षा विभाग का दावा है कि पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी. इंटरव्यू के बाद मेधा सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती मॉडल स्कूलों में की जाएगी.

शिक्षकों की कमी दूर होने से छात्रों को मिलेगा लाभ

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बहाली प्रक्रिया पूरी होने के बाद मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी. इससे विद्यार्थियों को सभी विषयों की नियमित पढ़ाई का लाभ मिलेगा और नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.

शिक्षा विभाग का मानना है कि मॉडल स्कूलों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में यह बहाली प्रक्रिया महत्वपूर्ण साबित होगी. रिक्त पद भरने के बाद विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलेगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सकेगा.

Also Read : भरत तिवारी के परिजनों से मिले कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन