गोपालगंज के विकास को लेकर एक्शन में मंत्री मिथिलेश तिवारी, डिप्टी सीएम से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम विजय चौधरी को गुलदस्ता देते शिक्षामंत्री

Gopalganj News : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को डिप्टी सीएम सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा के अहम मुद्दे उठाए. इस दौरान उन्होंने उद्भव सिंचाई योजना को जल्द स्वीकृति देने और डुमरिया घाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट पर सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) निर्माण कराने की मांग की.

विज्ञापन

Gopalganj News : (अवधेश कुमार राजन) बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को डिप्टी सीएम सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा के अहम मुद्दे उठाए. इस दौरान उन्होंने उद्भव सिंचाई योजना को जल्द स्वीकृति देने और डुमरिया घाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट पर सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) निर्माण कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Mithilesh Tiwari: किसानों की सिंचाई समस्या का उठाया मुद्दा

मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि बैकुंठपुर, सिधवलिया और बरौली प्रखंड के किसानों को सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं कई क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या भी बनी रहती है. ऐसे में उद्भव सिंचाई योजना लागू होने से हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी.

डुमरिया घाट पर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग

मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डुमरिया घाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट पर प्रोटेक्शन वॉल निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार बनने से नदी कटाव और संभावित बाढ़ से होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकेगा. इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

Vijay Kumar Choudhary: डिप्टी सीएम ने दिया आश्वासन

डिप्टी सीएम सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा मंत्री द्वारा उठाए गए दोनों प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया. उन्होंने विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया.

विकास और किसानों के हित में लगातार प्रयास

मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों की रक्षा और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह पहल जनहित और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

Also Read : भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए 24 जून यहां होगा महापंचायत, करणी सेना समेत दर्जनों संगठनों का होगा महाजुटान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन