गोपालगंज NH-27 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 15 से अधिक बालू लदे ट्रकों पर जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

फोटो ट्रकों पर जुर्माना करते परिवहन विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज में NH-27 पर अवैध रूप से खड़े बालू लदे ट्रकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया और 15 से अधिक ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया।

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज एनएच-27 पर बालू लदे ट्रकों की अवैध पार्किंग के कारण लग रहे जाम और आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की. परिवहन विभाग की टीम ने बंजारी मोड़ ओवरब्रिज से थावे बाइपास तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 15 से अधिक बालू लदे ट्रकों पर जुर्माना किया. इस दौरान अरार मोड़, हजियापुर मोड़ और अरार मोड़ ओवरब्रिज के नीचे भी कार्रवाई की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

अवैध पार्किंग से जाम और हादसे का खतरा

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि एनएच-27 के किनारे अवैध रूप से ट्रकों की पार्किंग किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी बनी रहती है. इसे देखते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा.

ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और एनएच-27 के किनारे लगने वाले बालू-गिट्टी बाजार को हटाने को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जिला ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की. बैठक में एनएच के किनारे ट्रकों की अवैध पार्किंग हर हाल में रोकने का निर्देश दिया गया.

सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर लगातार होगी कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी शशिशेखरम ने कहा कि एनएच-27 समेत जिले की अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. शुक्रवार को बंजारी मोड़ ओवरब्रिज से थावे बाइपास तक अभियान चलाकर ट्रकों पर जुर्माना किया गया. उन्होंने कहा कि एनएच-27 को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ट्रक एसोसिएशन से भी बात की गई है. सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन