गोपालगंज: मीरगंज में स्वर्णकारों ने निकाला कैंडल मार्च, सुरक्षा को लेकर जताया आक्रोश
फोटो कैंडल मार्च में शामिल मीरगंज के स्वर्ण व्यवसायी | Prabhat Khabar Network
बिहार में स्वर्णकारों पर हो रहे हमलों और हत्याओं के विरोध में मीरगंज में स्वर्णकार समाज ने कैंडल मार्च निकालकर सुरक्षा की मांग की है।
Gopalganj News : बिहार में स्वर्णकार समाज के लोगों पर लगातार हो रहे हमले, लूटपाट और हत्या की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार की शाम मीरगंज में स्वर्णकार समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. सोनार टोली चौक से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजेंद्र चौक पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ.
आपके शहर में
मृत स्वर्ण व्यवसायियों को दी श्रद्धांजलि
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं के शिकार हुए स्वर्णकार समाज के लोगों को श्रद्धांजलि दी. मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गयी.
लगातार घटनाओं से भय का माहौल
स्वर्णकार समाज के लोगों ने कहा कि बिहार में लगातार स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है. हमले, लूट और हत्या की घटनाओं से समाज के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. व्यवसायियों ने कहा कि अपनी सुरक्षा को लेकर उन्हें लगातार चिंता बनी रहती है.
सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
कैंडल मार्च के माध्यम से स्वर्णकार समाज ने सरकार और प्रशासन से व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी.
बड़ी संख्या में स्वर्णकार हुए शामिल
कैंडल मार्च का आयोजन सोनारी मणिया सामाजिक कल्याण ट्रस्ट, मीरगंज के तत्वावधान में किया गया. इसमें बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग शामिल हुए. मार्च के दौरान लोगों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश और एकजुटता देखने को मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए