गोपालगंज: धर्मपरसा में महावीरी अखाड़े के रास्ते पर विवाद, प्रशासन ने कराया समाधान

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों को समझाते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

मांझा प्रखंड के धर्मपरसा गांव में महावीरी अखाड़ा के रास्ते को लेकर हुए विवाद को प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी सहमति से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया है।

विज्ञापन

Gopalganj News : मांझा प्रखंड के धर्मपरसा गांव में महावीरी अखाड़ा निकालने के रास्ते को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराया. प्रशासन की तत्परता से विवाद बढ़ने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निजी जमीन बताकर अखाड़े का रास्ता रोकने का आरोप

प्रशासन के अनुसार, धर्मपरसा गांव से निकलने वाले महावीरी अखाड़े के निर्धारित रास्ते को एक व्यक्ति ने निजी भूमि बताते हुए जुलूस ले जाने पर आपत्ति जतायी थी. संबंधित व्यक्ति दूसरे रास्ते से अखाड़ा निकालने की मांग कर रहा था. वहीं ग्रामीणों का कहना था कि कई दशकों से महावीरी अखाड़ा इसी रास्ते से निकलता आ रहा है.

अधिकारियों ने दोनों पक्षों से की बातचीत

विवाद की सूचना पर बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया. इसके बाद निर्धारित मार्ग से महावीरी अखाड़ा निकाला गया.

शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की. साथ ही महावीरी अखाड़ा शांतिपूर्ण माहौल में निकालने को कहा. प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.

ग्रामीणों को समझाते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
ग्रामीणों को समझाते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
ग्रामीणों को समझाते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
ग्रामीणों को समझाते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन