गोपालगंज: भोरे में BPL परिवारों को बड़ी राहत, पांच पंचायतों में मुफ्त लग रहे सोलर पैनल

Updated:
विज्ञापन

घर पर लगा सोलर पैनल | Prabhat Khabar Network

भोरे प्रखंड की पांच पंचायतों में कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य शुरू, जानें किसे मिलेगा इसका लाभ और पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Gopalganj News : भोरे प्रखंड की पांच पंचायतों में कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हो गया है. प्रथम चरण में कल्याणपुर, हुस्सेपुर, डुमर नरेंद्र, जगतौली और बगहवां मिश्र पंचायत में योजना के तहत चयनित परिवारों के घरों पर सोलर पैनल की स्थापना की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पांच पंचायतों में 4003 बीपीएल परिवार चिह्नित

बिजली कंपनी भोरे के कनीय अभियंता के अनुसार, योजना का लाभ उन्हीं बीपीएल परिवारों को मिलेगा, जिनके घर की छत कम से कम 10x10 फीट की पक्की हो और वहां पर्याप्त धूप पहुंचती हो. पांचों पंचायतों में कुल 4003 बीपीएल परिवारों को योजना के लिए चिह्नित किया गया है.

500 से अधिक आवेदन मिले

योजना के तहत अब तक 500 से अधिक अनापत्ति संबंधी आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पात्र परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का काम लगातार जारी है. योजना के तहत 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल पूरी तरह नि:शुल्क लगाया जा रहा है.

दिन में होगी बिजली की जरूरत पूरी

सोलर पैनल से दिन के समय बिजली का उत्पादन और खपत की जा सकेगी. इससे ग्रामीण परिवारों की दिन की बिजली जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी और बिजली की बचत भी होगी. यदि सोलर पैनल से 125 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होता है, तो स्मार्ट मीटर की रीडिंग के आधार पर अतिरिक्त बिजली विभाग को वापस मिल जाएगी.

1721 आवेदनों का मिला लक्ष्य

जीविका के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के अनुसार, संस्था को कुल 1721 आवेदन उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला था. इसमें से 1440 आवेदन बिजली कंपनी को सौंपे जा चुके हैं. योजना के लागू होने से ग्रामीण इलाकों में बिजली की बचत के साथ गरीब परिवारों के बिजली खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन