अरको गांव पहुंचे डॉक्टर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई : सिसई प्रखंड से 30 किमी दूर स्थित अरको गांव में चेचक से तीन बच्चों की मौत एवं दर्जनों लोग चेचक की चपेट की खबर प्रभात खबर में छपने के बाद गुरुवार को गुमला व सिसई का चिकित्सा दल अरको गांव पहुंचा. जहां चिकित्सा विभाग ने शिविर लगाया और पवरिया टोला, महतो टोला व […]
विज्ञापन
सिसई : सिसई प्रखंड से 30 किमी दूर स्थित अरको गांव में चेचक से तीन बच्चों की मौत एवं दर्जनों लोग चेचक की चपेट की खबर प्रभात खबर में छपने के बाद गुरुवार को गुमला व सिसई का चिकित्सा दल अरको गांव पहुंचा.
जहां चिकित्सा विभाग ने शिविर लगाया और पवरिया टोला, महतो टोला व महली टोला के ग्रामीणों की जांच की. इसके बाद चिकित्सकों ने गांव में चेचक फैले होने की पुष्टि की. शिविर में चिकित्सा प्रभारी डॉ नमिता लकड़ा, डॉ प्रशांत चौहान, डॉ हेमंत कुमार, डॉ राहुल देव, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सहित अजीत कुमार, खूबलाल, पूनम कुमारी, हरदेव नारायण सिंह व विकास सिंह ने पीड़ित बच्चों की जांच की और दवा दी. यहां बता दें कि चेचक से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है.
बीडीओ ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया
गुरुवार को सिसई बीडीओ राकेश कुमार ने अरको गांव का दौरा किया. जहां बीडीओ ने मृत व पीड़ित बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और ढांढ़स बंधाया. साथ ही गांव के ग्रामीणों से अपील की कि गांव में किसी भी प्रकार की बीमारी फैलती है, तो इसकी सूचना तुरंत ही स्वास्थ्य केंद्र में दें. गांव को साफ-सुथरा रखें. गांव में जहां-तहां गंदगी कारण तरह-तरह की बीमारियां फैलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










