गुमला की चार लड़कियां गायब

Published at :17 Dec 2015 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला की चार लड़कियां गायब

गुमला : गुमला व चैनपुर प्रखंड से चार नाबालिग लड़कियां गायब हैं. ये कहां है, किसके साथ निकली हैं, इसका पता नहीं है. चारों लड़कियों अलग-अलग तिथि को गायब हुई हैं. इसमें दो मामले में परिजनों ने सीडब्ल्यूसी को आवेदन सौंप कर लड़कियों को खोजने की गुहार लगायी है. जानकारी लेने के बाद सीडब्ल्यूसी मामले […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला व चैनपुर प्रखंड से चार नाबालिग लड़कियां गायब हैं. ये कहां है, किसके साथ निकली हैं, इसका पता नहीं है. चारों लड़कियों अलग-अलग तिथि को गायब हुई हैं. इसमें दो मामले में परिजनों ने सीडब्ल्यूसी को आवेदन सौंप कर लड़कियों को खोजने की गुहार लगायी है. जानकारी लेने के बाद सीडब्ल्यूसी मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस मामले में आहतू थाना की पुलिस का सहयोग लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार गुमला शहर के करमटोली की 13 वर्षीय सनिया टोप्पो व चंदाली की रोशनी गायब है. इस संबंध में सनिया के परिजनों ने सीडब्ल्यूसी को आवेदन सौंपा है. जिसमें कहा है कि छह दिसंबर को स्कूल जाने के नाम पर सनिया निकली, इसके बाद नहीं लौटी. जब उसकी सहेली रश्मि के घर जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रोशनी के साथ है.
परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि सनिया व रोशनी एक साथ कहीं चली गयी है या फिर कोई कहीं ठग कर ले गया है. ये दोनों पढ़ाई करती हैं और उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका स्कूल की छात्राएं हैं. दूसरे मामले में गुमला थाना के कुल्ही गांव के गोवर्धन उरांव की बेटी 16 वर्षीय विनीता कुमारी 18 नवंबर 2015 से लापता है.
उसे शक है कि लोहरदगा जिला के मोटू उर्फ नीला उरांव ठग कर विनीता को ईंट भट्ठा ले गया है. विनीता भी छात्र है. तीसरे मामले में चैनपुर प्रखंड के रूबेन तिग्गा की बेटी आरती तिग्गा तीन दिसंबर से गायब है. वह टोंगो जोनपुर में अपने मामा प्रबोध के यहां रह कर उर्सूलाइन कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी. तीन दिसंबर को घर से निकली. इसके बाद वह नहीं लौटी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola