सड़क दुर्घटना में एक की मौत

सड़क दुर्घटना में एक की मौत कोलेबिरा(सिमडेगा). गुमला मुख्य पथ में जामटोली के निकट शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जामटोली निवासी 35 वर्षीय इंद्रजीत लोहरा साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था. इसी क्रम में सिमडेगा से […]
सड़क दुर्घटना में एक की मौत कोलेबिरा(सिमडेगा). गुमला मुख्य पथ में जामटोली के निकट शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जामटोली निवासी 35 वर्षीय इंद्रजीत लोहरा साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था. इसी क्रम में सिमडेगा से गुमला की ओर जा रहे सफेद रंग का एक अज्ञात बोलेरो पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही इंद्रजीत की मौत हो गयी. इस संबंध में इंद्रजीत के छोटे भाई सुंदरजीत लोहरा के बयान पर कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










