::::: राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें: पीडीजे

Published at :12 Dec 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
:::::  राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें: पीडीजे

::::: राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें: पीडीजे फोटोफाइल:12एसआइएम:7-चेक प्रदान करते पीडीजे.8-उपस्थित लोगप्रतिनिधि, सिमडेगाव्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज केके झा एवं विशिष्ट अतिथि एसपी राजीव रंजन सिंह, सीजेएम सत्यपाल, एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ […]

विज्ञापन

::::: राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें: पीडीजे फोटोफाइल:12एसआइएम:7-चेक प्रदान करते पीडीजे.8-उपस्थित लोगप्रतिनिधि, सिमडेगाव्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज केके झा एवं विशिष्ट अतिथि एसपी राजीव रंजन सिंह, सीजेएम सत्यपाल, एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो उपस्थित थे. अदालत का उदघाटन प्रधान जिला जज श्री व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. श्री झा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें. राष्ट्रीय लोक अदालत एक एक शुलभ न्याय का माध्यम है. कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों को लाभ मिलता है तथा समय की बचत होती है. इस अदालत में दिये गये फैसले के विरूद्ध किसी भी अदालत में अपील नहीं की जा सकती. सीजेएम सत्यपाल ने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना चाहिए. लोग कानून की जानकारी रखें. विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कानून की जानकारी दी जाती है. कानून के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है. राष्ट्रीय लोक अदालत में स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे.29990 मामले का निबटाराराष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 31327 मामले रखे गये थे. जिसमें 29990 मामले का निबटारा किया गया. साथ ही सड़क दुर्घटना मामले में 49-49 हजार एवं एक व्यक्ति को सात लाख नौ हजार का चेक पीडीजे द्वारा प्रदान किया गया. मामले का निबटारा के लिए छह बेंच का गठन किया गया था. बेंच एक संचालन एडीजे राम बाबू गुप्ता, स्थायी लोक अदालत के सदस्य सुरेश प्रसाद, अधिवक्ता विजय कुमार मिश्रा, बेंच दो का संचालन सीजेएम सत्यपाल, अधिवक्ता मनोज नाग, अधिकवक्ता प्रभात श्रीवास्तव,बेंच तीन का संचालन, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष मिहिर प्रबाल, विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, बेंच चार का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विक्रम आनंद, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अधिवक्ता मो युसूफ, बेंच पांच का संचालन अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार दूबे, स्थायी लोक अदालत के सदस्य रमेश प्रसाद, अधिवक्ता मो शकील, बेंच छह का संचालन प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता सुनील बक्शी, अधिवक्ता कैलाश प्रसाद ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola