:8::: बीडीओ ने किया केजीवी का औचक निरीक्षण

:8::: बीडीओ ने किया केजीवी का औचक निरीक्षण रायडीह. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीडीओ ने वार्डेन शांति सुरेन व शिक्षिका लिली ग्रेस बा को अनुपस्थित पाया. बीडीओ ने लेखापाल स्मिता से दोनों के अनुपस्थित होने का कारण पूछा. […]
:8::: बीडीओ ने किया केजीवी का औचक निरीक्षण रायडीह. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीडीओ ने वार्डेन शांति सुरेन व शिक्षिका लिली ग्रेस बा को अनुपस्थित पाया. बीडीओ ने लेखापाल स्मिता से दोनों के अनुपस्थित होने का कारण पूछा. लेखापाल ने बताया कि वार्डेन वर्ग 10वीं का फार्म लेने के लिए जैक रांची गयी हैं. वहीं शिक्षिका सीएल पर हैं. बीडीओ ने केजीवी का भोजन व भंडार का भी निरीक्षण किया. जिसमें स्टॉक पंजी नवंबर माह से संधारण नहीं होने पर फटकार लगाते हुए सत्यापित करा कर अद्यतन करने का निर्देश दिया. बीडीओ को बाल संसद की पीएम सबीना असुर ने विद्यालय में होनेवाली समस्याओं से अवगत कराया. बीडीओ ने बाल संसद की पीएम को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही आपका भवन तैयार करा कर समस्याओं को दूर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










