:9::: 118 मामलों का नष्पिादन किया गया

:9::: 118 मामलों का निष्पादन किया गया लोहरदगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया. जिसका उदघाटन संयुक्त रूप से दीप जला कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह, एसडीओ रविशंकर शुक्ला, एसडीपीओ राम सरेक राय ने किया. इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश […]
:9::: 118 मामलों का निष्पादन किया गया लोहरदगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया. जिसका उदघाटन संयुक्त रूप से दीप जला कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह, एसडीओ रविशंकर शुक्ला, एसडीपीओ राम सरेक राय ने किया. इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने लोक अदालतों के लाभ के बारे में बताते हुए पक्षकारों को इसका भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय पाने का यह एक सर्वोत्तम मंच है तथा मासिक लोक अदालत का आयोजन 23 दिसंबर को होगा. इस लोक अदालत के माध्यम से मोटर दुर्घटना मुआवजा मुकदमा के कुल आठ मामलों में लंबित मुआवजा भुगतान को बीमा कंपनियों द्वारा मामलों को सुलह कर पक्षकारों को 2894507 रुपये का चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दिया गया. लोक अदालत में कुल 118 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें 6535843 रुपये की वसूली एवं 2141803 रुपये का शुद्ध लाभ मिला. मौके पर जिला न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार सिंह, जिला न्यायाधीश द्वितीय रंजीत कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शंकर कुमार महाराज, प्रधान दंडाधिकारी शेखर कुमार सहित बार एसोसिएसन के सदस्य, बैंक मैनेजर, अधिवक्ता, पक्षकार एवं न्यायालयकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










