प्रचार का भोंपू थमा, डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं प्रत्याशी

प्रचार का भोंपू थमा, डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं प्रत्याशी लोहरदगा. विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो गया है और प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थक बूथ मैनेजमेंट […]
प्रचार का भोंपू थमा, डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं प्रत्याशी लोहरदगा. विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर संपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो गया है और प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थक बूथ मैनेजमेंट में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. हर कोई एक एक मिनट का सदुपयोग करना चाह रहा है. 14 दिसंबर को लोहरदगा विधानसभा का उपचुनाव है. प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. किस्को एवं जोबांग इलाके के लिए मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से उनके कलस्टरों में भेज दिया गया है. इधर शहरी क्षेत्र में चुनावी चर्चा हर चौक-चौराहों पर तो है. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तमाम गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










