अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मी

Published at :12 Dec 2015 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कर्मी

बसिया : फ्रेंचाइजी कार्यालय बसिया में कार्यरत कर्मियों ने 13 माह से मानदेय भुगतान नहीं व तीन वर्षो से पीएफ फंड का भुगतान नहीं होने के कारण शुक्रवार से कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल पर चले गये. फ्रेंचाइजी कार्यालय में हड़ताल पर होने से प्रखंड की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है. उपभोक्ताओं की बिजली बिल […]

विज्ञापन
बसिया : फ्रेंचाइजी कार्यालय बसिया में कार्यरत कर्मियों ने 13 माह से मानदेय भुगतान नहीं व तीन वर्षो से पीएफ फंड का भुगतान नहीं होने के कारण शुक्रवार से कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल पर चले गये. फ्रेंचाइजी कार्यालय में हड़ताल पर होने से प्रखंड की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है.
उपभोक्ताओं की बिजली बिल जमा नहीं रही है. कर्मियों ने फ्रेंचाइजी के निदेशक को ज्ञापन सौंपकर मानदेय व पीएफ फंड का पैसा भुगतान कराने की मांग की है. कर्मियों ने कहा कि जबत मानदेय व पीएफ फंड का पैसा का भुगतान नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर परशुराम साहू, बुद्धदेव मुंडा, दुर्गा उरांव, रोशन खान, देवेंद्र लाल सिंह, कुलदीप सोरेंग, सुबोध साहू, लालजीत उरांव, विपिन तिर्की आदि कर्मी मौजूद थे.
इग्नासियुस में नामांकन शुरू
गुमला. संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला में कक्षा छह व सात तथा इंग्लिशन मीडियम में केजी क्लास में नामांकन शुरू हो गया है. इच्छुक अभिभावक स्कूल कार्यालय से संपर्क कर नामांकन फार्म प्राप्त कर सकते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola