नियमित टीकाकरण की जानकारी दी गयी

नियमित टीकाकरण की जानकारी दी गयी11एसआइएम:5-स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते अधिकारीकोलेबिरा(सिमडेगा). सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना व प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार चाइबासा इकाई द्वारा मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य तथा नियमित टीकाकरण के संबंध मे एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका उघाटन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रतन लाल मुंडा द्वारा दीप […]
नियमित टीकाकरण की जानकारी दी गयी11एसआइएम:5-स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते अधिकारीकोलेबिरा(सिमडेगा). सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना व प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार चाइबासा इकाई द्वारा मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य तथा नियमित टीकाकरण के संबंध मे एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसका उघाटन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रतन लाल मुंडा द्वारा दीप जला कर किया. कार्यक्रम के तहत मिशन इंद्र धनुष न्यू बर्न केयर व छोटा तथा नियमित परिवार के संबंध मे एएनएम एवं सहियाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. इस अवसर पर डॉक्टर मुंडा ने उपस्थित एएनएम व सहियाओं को सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण व मातृत्व मृत्यु दर के बारे मे विस्तृत जानकारी दी. मौके पर उपकेंद्र मे संस्थागत प्रसव के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाली सुनीता कुमारी, महिला बंध्याकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बसंती देवी व प्रतिरक्षण कार्यों के लिए फलोरेंसिया डुंगडुंग को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अजित सिन्हा, मोहम्मद सफीक आलम के अलावे एएनएम और सहिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










