लीड... पंचायत चुनाव की मतगणना कल

लीड… पंचायत चुनाव की मतगणना कल दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होगी मतगणना 11 एसआइएम:8-मतगणना हेतु बनाया गया केंद्र.सिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 13 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी. मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच […]
लीड… पंचायत चुनाव की मतगणना कल दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होगी मतगणना 11 एसआइएम:8-मतगणना हेतु बनाया गया केंद्र.सिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 13 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी. मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्य पूरा किया जायेगा. मतगणना का समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होगी. बचे हुए मतगणना का कार्य 14 दिसंबर को किया जायेगा. इसके लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रत्येक प्रखंड के लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र बनाया गया है. सभी हॉल में एक साथ मतगणना शुरू की जायेगी. सिमडेगा कॉलेज परिसर में मतगणना होगी. शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारियों ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया तथा मतगणना की तैयारी की समीक्षा की. एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मयंक भूषण आदि ने मतगणना केंद्र का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये. सुरक्षा की विशेष व्यवस्था: मतगणना हेतु सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है. मतगणना केंद्र मुख्य द्वार के अलावा सभी छोर पर पुलिस बल तैनात रहेंगे. इसके अलावा प्रखंडवार बनाये गये मतगणना हॉल के बाहर भी दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. चेकनाका व पुलिस गश्ती की भी व्यवस्था की गयी है. वहीं पुलिस पुलिस बल के जवान पूरे मतगणना केंद्र का गश्त भी लगाते रहेंगे.435 कर्मी करेंगे मतगणना कार्य: मतगणना हेतु 435 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी. मतगणना हेतु 145 टेबल बनाये गये हैं. प्रत्येक टेबल पर एक पर्यवेक्षक व दो सहायकों को लगाया गया है. मतगणना के दौरान आरओ, एआरओ अपने टेबल पर उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा कंप्यूटर सेक्शन भी बनाया गया है. जहां से पल-पल का रिजल्ट प्रसारित होता रहेगा. मतगणना कर्मी सहित लगभग एक हजार कर्मियों को विभिन्न कामों में लगाया गया है.वाहन पार्किंग की भी है व्यवस्था: वाहन पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है. प्रेक्षक, उपायुक्त, एसपी, डीडीसी, निर्वाची पदाधिकारी,नजारत उप समाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एंबुलेंस के वाहनों की व्यवस्था मतगणना केंद्र परिसर के अंदर की गयी है. मतगणना कर्मी , मीडिया कर्मियों व अन्य पदाधिकारियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था मुख्य द्वार के बाहर वाले हिस्से में की गयी है. वहीं प्रत्याशियों द्वारा अधिकृत व अन्य वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था बाजारटांड़ व मतरामेटा रोड में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










