मेटरनल हेल्थ के निदेशक डॉ एके चौधरी ने शिशु मौत की जांच, कहा

Published at :11 Dec 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
मेटरनल हेल्थ के निदेशक डॉ एके चौधरी ने शिशु मौत की जांच, कहा

मेटरनल हेल्थ के निदेशक डॉ एके चौधरी ने शिशु मौत की जांच, कहा हेडिंग- दोषी चिकित्सक व कर्मियों पर होगी कार्रवाईप्रभात इंपैक्ट 11 गुम 5 में पूछताछ करते निदेशक.प्रतिनिधि, गुमलाप्रभात खबर में शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर प्रसव के 20 घंटे बाद शिशु की मौत, हंगामा की खबर पर स्वास्थ्य विभाग रांची हरकत में […]

विज्ञापन

मेटरनल हेल्थ के निदेशक डॉ एके चौधरी ने शिशु मौत की जांच, कहा हेडिंग- दोषी चिकित्सक व कर्मियों पर होगी कार्रवाईप्रभात इंपैक्ट 11 गुम 5 में पूछताछ करते निदेशक.प्रतिनिधि, गुमलाप्रभात खबर में शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर प्रसव के 20 घंटे बाद शिशु की मौत, हंगामा की खबर पर स्वास्थ्य विभाग रांची हरकत में आया. मेटरनल हेल्थ के निदेशक डॉ एके चौधरी शुक्रवार को गुमला पहुंच पीड़ित महिला नेहा देवी व पति संजय गुप्ता से सीएस कार्यालय में मुलाकात कर प्रसव के समय एडमिट से लेकर प्रसव होने तक की जानकारी ली. जानकारी के बाद निदेशक ने दोषी चिकित्सक व कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कहीं. इसके बाद निदेशक ने प्रसव रूम में प्रतिनियुक्त सभी नर्सो, डीएस व महिला चिकित्सक अनुराधा कश्यप से भी पूछताछ कर जानकारी ली. जांच के बाद निदेशक ने सदर अस्पताल की लापरवाही उजागर करने पर प्रभात खबर की सराहना की. उन्होंने कहा कि मामला सही है. चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन दोषी है. मैने जांच कर ली है. जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रधान सचिव को सौंपा जायेगा. निश्चित ही दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. पीड़िता ने कहा: जांच के बाद नेहा ने कहा कि निदेशक ने जांच कर सभी बातों को ध्यान से सुना. लेकिन निदेशक द्वारा मामले की लीपा पोती करने का प्रयास किया जा रहा है. मै मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करती हूं. अगर मामले की जांच निष्पक्ष नहीं होगी, तो मै न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola