चाचा ने भतीजी का तलवार से जबड़ा काटा

Published at :11 Dec 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
चाचा ने भतीजी का तलवार से जबड़ा काटा

गुमला : गुमला के भंडरिया गांव निवासी जउरू उरांव की चार वर्षीय बेटी सुजीता कुमारी को गुरुवार की सुबह उसके चाचा दुर्गा उरांव ने तलवार से काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जबड़ा व गर्दन काट दिया है. स्थिति नाजकु है. गुमला अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया. […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला के भंडरिया गांव निवासी जउरू उरांव की चार वर्षीय बेटी सुजीता कुमारी को गुरुवार की सुबह उसके चाचा दुर्गा उरांव ने तलवार से काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जबड़ा व गर्दन काट दिया है. स्थिति नाजकु है. गुमला अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया.
समाचार लिखे जाने तक बच्ची की सांस चल रही थी. सर्जन डॉ सुनील किस्कु व आरपी खलखो ने बच्ची की स्थिति गंभीर बताया है. डॉ आरपी खलखो ने कहा बच्ची को घातक धारदार हथियार से काटा गया है. जिससे उसका जबड़ा व गर्दन के पीछे का अधिकांश हिस्सा कट गया है. घटना के संबंध में सुजीता के पिता जउरू ने बताया कि परिवार के सभी लोग सुबह खेत जाकर धान की मिसनी कर रहे थे.
मेरी बेटी सुजीता भी खेत में थी. मैंने उसे तैयार होकर आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल जाने के लिए घर भेजा था. कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि उसकी बेटी को दुर्गा ने तलवार से काट दिया है. वह छटपटा रही है. इसके बाद हम सभी घर पहुंच कर उसे सदर अस्पताल में भरती किया. दुर्गा घटना के बाद फरार हो गया है. जउरू ने बताया कि वह दिन-रात नशे में रहता है. वह नशा के कारण दिमागी रूप से आंशिक विक्षिप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola