वीर शहीद जोन ब्रिटो किड़ो के परिजन को प्रभात खबर ने सम्मानित किया

वीर शहीद जोन ब्रिटो किड़ो के परिजन को प्रभात खबर ने सम्मानित किया शौर्य गाथा पुस्तक के विमोचन के अवसर मुख्यमंत्री ने प्रतीक चिह्न देकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया फोटोफाइल:6एसआइएम: 101-वीर शहीद की माता को सम्मानित करते मुख्यमंत्रीप्रतिनिधि, सिमडेगासिमडेगा की माटी में जन्म वीर शहीद जोन ब्रिटो किड़ो के परिजनों को प्रभात खबर […]
वीर शहीद जोन ब्रिटो किड़ो के परिजन को प्रभात खबर ने सम्मानित किया शौर्य गाथा पुस्तक के विमोचन के अवसर मुख्यमंत्री ने प्रतीक चिह्न देकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया फोटोफाइल:6एसआइएम: 101-वीर शहीद की माता को सम्मानित करते मुख्यमंत्रीप्रतिनिधि, सिमडेगासिमडेगा की माटी में जन्म वीर शहीद जोन ब्रिटो किड़ो के परिजनों को प्रभात खबर ने सम्मानित किया. रांची स्थित आर्यभट्ट सभागार में प्रभात खबर द्वारा लिखित शौर्य गाथा पुस्तक के विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहीद के माता बेरनादेत किड़ो को प्रतीक चिह्न देकर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. इस अवसर पर शहीद के पिता कार्लुस किड़ो भी उपस्थित थे. इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी ने सभी सम्मानित शहीद के परिजनों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की. सदर प्रखंड के अरानी पंचायत के पिंडाटांगर निवासी जोन ब्रिटो किड़ो नाइन बिहार रेजिमेंट के सिपाही थे. 1989 में शांति सेना के रूप में श्रीलंका भेजे गये भारतीय फौज में जोन ब्रिटो शामिल थे. 13 सितंबर 1989 को जोन ब्रिटो अपने साथियों के साथ एक नाला पार कर रहे थे. जिसमें भारी मात्रा में बारूदी सुरंग बिछी हुई थी.अचानक विद्रोहियों ने हमला कर दिया. बारूदी सुरंग में उनका दाहिना पैर बुरी तरह घायल हो गया. इसके बावजूद भी जोन ब्रिटो ने मोरचा संभाला और गोलीबारी की. घायल अवस्था में भी वह अंतिम समय तक विद्रोहियों से लोहा लेते रहे. गले में गोली लग जाने के कारण वे शहीद हो गये. इसी वीरता के लिए वीर शहीद जोन ब्रिटो को मरणोपरांत राष्ट्रपति द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया गया.प्रभात खबर को धन्यवाद दियाइस सम्मान में के लिए शहीद जोन ब्रिटो के पिता कार्लुस किड़ो व माता बेरनादेत किड़ो ने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है. उनके माता-पिता का कहना है कि प्रभात खबर द्वारा उठाया गया कदम काफी सराहनीय है. वीर शहीदों को इस प्रकार सम्मान मिलने से हम काफी खुश हैं. प्रभात खबर की जितनी भी सराहना की जाये कम है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सैनिक अपनी जान की कुरबानी देकर देश कर रक्षा करते हैं, उन्हें सम्मान मिलना ही चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










