पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 9,400 करोड़ रुपये का तोहफा, पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

तेलंगाना में पीएम मोदी, फोटो पीटीआई

PM Modi In Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया. इस मौके पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे.

विज्ञापन

PM Modi In Telangana: पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखीं, जिसमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है.

पीएम मोदी ने पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएल (पेट्रोलियम, तेल, लुब्रिकेंट्स) टर्मिनल, काजीपेट रेल अंडर रेल बाईपास और वारंगल में पीएम मित्र पार्क (काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क) का उद्घाटन भी किया. लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत का पहला पूरी तरह से कार्यशील पीएम मित्र पार्क है.

नई परियोजनाओं के उद्घाटन होने से हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, साइबराबाद की ताकत राष्ट्रीय और वैश्विक, दोनों ही है. यह तेलंगाना और देश के तेज विकास का एक प्रमुख केंद्र है. इसलिए, आज साइबराबाद से, तेलंगाना को देश का एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं. जिन परियोजनाओं की आज आधारशिला रखी गई या जिनका उद्घाटन किया गया, उनसे यहां हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी. तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है. मैं इन परियोजनाओं के लिए तेलंगाना के लोगों को बधाई देता हूं.

तेलंगाना के लिए रेलवे बजट लगभग 5,500 करोड़ रुपये : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 से पहले, अविभाजित आंध्र प्रदेश के लिए रेलवे बजट 1 हजार करोड़ रुपये से भी कम था। आज, बात सिर्फ संयुक्त आंध्र की नहीं है, बल्कि अकेले तेलंगाना के लिए रेलवे बजट लगभग 5,500 करोड़ रुपये है. फिलहाल, लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: हिमंता ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का किया दावा, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: 6 नये मंत्रियों ने ली शपथ, दो राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola