30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 10 May 2026 4:09 PM
30 की उम्र के बाद कौन सी आदतें बदलनी चाहिए AI image
Lifestyle Tips: 30 की उम्र के बाद जिंदगी सिर्फ जिम्मेदारियों से नहीं बल्कि खुद को बेहतर बनाने से भी जुड़ जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ आपकी हेल्थ, थिंकिंग और लाइफस्टाइल बेहतर बनी रहे, तो समय रहते कुछ आदतों को बदलना बेहद जरूरी हो जाता है. ये आसान टिप्स आपकी जिंदगी को ज्यादा बैलेंस और खुशहाल बना सकते हैं.
Lifestyle Tips: जैसे ही हम 30 की उम्र को पार करते हैं, जिंदगी धीरे-धीरे बदलने लग जाती है. यह समय सिर्फ दोस्तों के साथ घूमने-फिरने, देर रात तक जागने या फिर बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करने तक ही सीमित होकर नहीं रह जाती है. जब हम इस उम्र तक पहुंचते हैं तो काम के साथ-साथ जीवन में जिम्मेदारियां भी बढ़ने लग जाती हैं. इस उम्र में शरीर में एनर्जी की कमी होने के साथ ही मेंटल स्ट्रेस भी ज्यादा बढ़ने लग जाता है. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते जो अचानक से वजन बढ़ने, हर समय थकान महसूस होने, नींद की कमी और स्ट्रेस जैसी समस्याओं से परेशान रहने लगते हैं. अगर आपकी उम्र 30 के पार है और आप इस तरह की किसी प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो अब आपके लिए कुछ आदतों को बदलना और सही लाइफस्टाइल को अपनाना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाते हैं, तो अपने जीवन को काफी ज्यादा बेहतर और खुशहाल बना सकते हैं. तो चलिए इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
देर रात तक जागने की अपनी आदत को बदलें
जब आपकी उम्र 20 से 30 के बीच होती है तो आपके लिए रात को देर तक जागना काफी ज्यादा आसान लगता है. लेकिन जैसे ही आपकी उम्र 30 के पार होती है इसका सीधा असर आपके शरीर पर दिखने लग जाता है. जब आप अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं तो आपको अगले दिन थकान महसूस होती रहती है, काम करने का मन नहीं लगता और स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है. इन सभी चीजों की वजह से आपके आंखों के नीच डार्क सर्कल्स बनते हैं, वजन बढ़ने लगता है और साथ ही आप ज्यादा चिड़चिड़े भी हो जाते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, रात को सही समय पर सोएं और अपने लिए एक सही रूटीन भी फिक्स करें.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून
डाइट पर ध्यान देना शुरू करें
जब आपकी उम्र 30 के पार चली जाती है तो आपके शरीर का मेटाबोलिज्म धीरे-धीरे स्लो होने लग जाता है. ऐसे में यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप जंक फूड्स, हद से ज्याद मीठी चीजें या फिर फ्राइड चीजें खाना बंद कर दें. इनकी जगह पर आपको अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, दाल, ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शमिल करना शुरू कर देना चाहिए. बाहर की चीजें जितनी हो सकें कम खाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी भी पीएं. ऐसा करने से आपका शरीर फिट रहता है और साथ ही आपके बालों और स्किन को भी काफी ज्याद फायदा होता है.
शरीर को एक्टिव रखना जरूरी
जब आपकी उम्र 30 के पार चली जाती है तो फिट रहने के लिए आपको सिर्फ एक हेल्दी डाइट लेने की जरूरत नहीं पड़ती है, आपके लिए अपने शरीर को उतना ही एक्टिव रखना भी जरूरी हो जाता है. अगर आप अपने दिन का ज्यादातर समय ऑफिस में बैठकर काम करते हुए बिता देते हैं, तो कुछ ही दिनों में आलस और शरीर में दर्द की प्रॉब्लम बढ़ सकती है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए हर दिन कम से कम 30 मिनट वॉक करें, योग या लाइट एक्सरसाइज भी जरूर करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका शरीर काफी ज्यादा फिट रहने लगेगा, आपका वजन भी आसानी से नहीं बढ़ेगा और मेंटल स्ट्रेस भी काफी हद तक कम हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं फंसे हैं अपनी ही सोच के जाल में? ये 5 संकेत बताते हैं कि अब संभलने का समय है
स्ट्रेस लेना कम कर दें
30 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते अक्सर हमारे जीवन में करियर, फैमिली और फ्यूचर को लेकर टेंशन काफी ज्यादा बढ़ जाता है. यह एक कॉमन बात है. लेकिन जब आप छोटी से छोटी बातों को लेकर ज्यादा चिंता करने लगते हैं तो आपका मेंटल स्ट्रेस काफी तेजी से बढ़ने लगता है. जब आप लंबे समय से स्ट्रेस में रहते हैं तो इसका असर आपकी नींद पर पड़ती है और साथ ही सेहत भी बिगड़ने लग जाती है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप खुद को रिलैक्स करना सीख लें और जितना ज्यादा हो सके परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं. आप बीच में ब्रेक लेकर अपना फेवरेट काम भी कर सकते हैं.
फिनांशियल प्लानिंग करना सीखें
जब आपकी उम्र 30 के पार चली जाती है तो आपके लिए सिर्फ पैसे कमाना ही काफी नहीं होता है. आपको इन पैसों को सही जगह पर खर्च करना और सेविंग्स करना भी सीखना चाहिए. कई लोगों की यह आदत होती है कि वे बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करने लगते हैं जिस वजह से आगे चलकर इन्हें पैसों से जुड़ी दिक्कतें होने लग जाती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप सेविंग, इंवेस्टमेंट और फ्यूचर की प्लानिंग पर ध्यान देना शुरू कर दें. आपकी यह छोटी से छोटी बचत भी आगे चलकर आपके काफी काम आती है.
खुद को समय देना भी जरूरी
आज की हमारी लाइफस्टाइल इतनी ज्याद बिजी हो गयी है कि हमारे पास खुद को देने के लिए समय बचता ही नहीं है. लेकिन अगर आप मेंटल पीस के साथ एक खुशहाल लाइफ चाहते हैं, तो आपके लिए खुद के साथ समय बिताना भी काफी जरूरी हो जाता है. खुद के साथ थोड़ा समय बिताएं, नयी किताबें पढ़ें, नयी चीजें सीखें, म्यूजिक सुनें या फिर अपनी हॉबी पर काम करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और साथ ही आपको अपनी जिंदगी ज्याद पॉजिटिव लगने लगती है.
ये भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन की कमी से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये फूड आइटम्स, डाइट में करें शामिल और खुद देखें फर्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










