क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून

मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए क्या करें? AI image
Mental Health: कई बार जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई बाहर नहीं बल्कि हमारे अपने दिमाग के अंदर चल रही होती है. ऐसे में खुद को खुश, शांत और मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आसान आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी जिंदगी को पहले से ज्यादा बेहतर और सुकून से भरा बना सकती हैं.
Mental Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे लिए सिर्फ अपने फिजिकल हेल्थ का ख्याल रखना ही जरूरी नहीं है, हमारे लिए अपने मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी हो गया है. लगातार बढ़ रहे काम के प्रेशर, परिवार की जिम्मेदारियां और फ्यूचर की टेंशन के बीच अक्सर हम खुद को फिजिकली नहीं बल्कि मेंटली भी थका हुआ महसूस करने लगते हैं. अगर ऐसे समय में आप अपने मेंटल हेल्थ का सही से ख्याल नहीं रखते हैं, तो आपका स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन और रात को नींद न आने की प्रॉब्लम काफी ज्यादा बढ़ सकती है. आज की यह आर्टिकल हर उस इंसान के काम की होने वाली है जो अपने मेंटल हेल्थ का ख्याल सही तरीके से रखना चाहता है. आज हम आपको कुछ ऐसी आसान आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डेली लाइफ में शामिल करके आप अपने दिमाग को सिर्फ शांत नहीं बल्कि ज्यादा खुशहाल भी बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर बनने वाली इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
सुबह की शुरुआत पॉजिटिव सोच के साथ
आपके दिन की शुरुआत जैसी भी होती है उसका असर पूरे दिन पर पड़ता है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको सुबह उठते ही अपने स्मार्टफोन की तरफ देखने से या फिर स्ट्रेसफुल चीजों के बारे में सोचने से बचना चाहिए. आपके लिए सबसे बेहतर होगा कि सुबह उठते ही आप खुद को ज्यादा पॉजिटिव महसूस कराने की कोशिश करें. उठते ही कुछ देर पूरी तरह से शांत होकर बैठ जाएं, गहरी सांसें लें और पूरे दिन को लेकर अच्छी चीजें ही सोचें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका दिमाग काफी हल्का महसूस करने लगता है और स्ट्रेस भी खत्म हो जाता है.
ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं फंसे हैं अपनी ही सोच के जाल में? ये 5 संकेत बताते हैं कि अब संभलने का समय है
नींद पूरी करना भी है जरूरी
अगर आप अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाकर रखना चाहते हैं तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी नींद को जरूर पूरा करें. अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आपका मन चिड़चिड़ा हो जाता है और साथ ही स्ट्रेस भी बढ़ने लग जाता है. आपको हर रात कम से कम 7 से 8 घंटों की नींद लेने की जरूर कोशिश करनी चाहिए. इसके अलावा रात को सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करने से भी आपको बचना चाहिए.
डेली थोड़ी देर एक्सरसाइज या योगा करें
किसी भी तरह का फिजिकल एक्टिविटी करना सिर्फ आपके शरीर के लिए नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर आप अपने दिमाग को भी हेल्दी रखना चाहते हैं तो हर दिन थोड़ी देर वॉक करें, लाइट एक्सरसाइज करें या फिर योगा करें. जब आप इस तरह की फिजिकल एक्टिविटीज करेंगे तो आपका स्ट्रेस कम होगा और दिमाग भी शांत होगा. एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन्स बनते हैं, जो आपको अंदर से खुश महसूस करने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन की कमी से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये फूड आइटम्स, डाइट में करें शामिल और खुद देखें फर्क
अपने मन की बात किसी से शेयर करें
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे अपनी परेशानियों को अपने दिल के अंदर ही दबाकर रख लेते हैं. लंबे समय तक ऐसा होते रहने से स्ट्रेस बढ़ने लग जाता है. अगर आप किसी बात को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं तो उसे अपने दोस्त, परिवार के लोगों या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से जरूर शेयर करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका दिल और दिमाग एकदम हल्का महसूस करने लगता है. इसके अलावा आपके लिए प्रॉब्लम्स का सोल्यूशन निकालना भी आसान हो जाता है.
खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी
जब आप हर समय काम और जिम्मेदारियों के बीच घिरे और उलझे हुए रहते हैं, तो आप मेंटली काफी ज्यादा थकावट महसूस करने लग जाते हैं. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने लिए समय हर दिन थोड़ा सा समय जरूर निकाल लें. अपने इस समय में अपना फेवरेट गाना सुनें, कोई किताब पढ़ें या फिर कोई भी ऐसा काम करें जिससे आपको खुशी मिलती हो. जब आप ऐसा करेंगे तो खुद को रिलैक्स्ड महसूस करेंगे और स्ट्रेस भी खत्म हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? ये हो सकते हैं फैटी लिवर के शुरुआती संकेत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










