बिहार ITI CAT का एडमिट कार्ड जारी, 33108 सीटों के लिए इस दिन होगी परीक्षा

सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Bihar ITI CAT Admit Card 2026: बिहार के कॉलेजों में आईटीआई एडमिशन के लिए होने वाली CAT परीक्षा का एडमिट कार्ड जारा हो गया है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) की तरफ से एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हुआ है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar ITI CAT Admit Card 2026: बिहार ITI CAT 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा बिहार के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट ITI कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है.
बिहार ITI CAT 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 27 अप्रैल 2026 कर दिया गया था.
Bihar ITI CAT Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर Bihar ITI CAT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
Bihar ITI CAT Admit Card 2026 Download Here
इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी जरूर चेक करें. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जरूरी डिटेल्स दर्ज होंगी.
इस साल बिहार ITI CAT 2026 के जरिए कुल 33,108 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा. ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ें: टॉप NITs में CS ब्रांच का क्रेज, जानिए कितना रैंक लाने पर मिलेगा एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










