लीड :8:::: झाविमो को वोट देकर मतदान का अपमान न करें: रवद्रिं राय

लीड :8:::: झाविमो को वोट देकर मतदान का अपमान न करें: रविंद्र राय फोटो- एलडीजीए- 5 प्रेसवार्ता करते रविंद्र राय. लोहरदगा. झारखंड विकास मोरचा का कोई राजनीतिक सिद्धांत नहीं है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने लोहरदगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मौके का […]
लीड :8:::: झाविमो को वोट देकर मतदान का अपमान न करें: रविंद्र राय फोटो- एलडीजीए- 5 प्रेसवार्ता करते रविंद्र राय. लोहरदगा. झारखंड विकास मोरचा का कोई राजनीतिक सिद्धांत नहीं है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने लोहरदगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मौके का फायदा उठाना कोई जेवीएम से सीखे. कल तक कहते थे कि किसी भी कीमत में जेएमएम के साथ नहीं जायेंगे और आज जेएमएम से गंठबंधन के लिए एड़ी-चोटी एक किये हुए हैं. झारखंड विकास मोरचा एक शरणार्थी शिविर के समान है. इसका राजनीतिक भविष्य कुछ भी नहीं है. मैं लोहरदगा के लोगों से अपील करता हूं कि झारखंड विकास मोरचा को वोट देकर अपने वोट का अपमान न करें. श्री राय ने कहा कि कांग्रेस खडयंत्रकारिणी पार्टी है तो झारखंड विकास मोरचा अवसरवादी पार्टी है. इस राज्य का सबसे बड़ा दुश्मन कांग्रेस पार्टी रही है . इसने हर तरह से राज्य को नुकसान पहुंचाया है. सत्ता का दुरूपयोग और राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति कांग्रेस करती रही है. जब बिहार में भी कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो इस क्षेत्र का विकास नहीं करती थी. दो वर्ष तक निर्दलियों की सरकार चला कर इस राज्य को बदनाम किया और जम कर लूटा. कांग्रेस ने जेएमएम ने नेतृत्व में सरकार बना कर राज्य को चारागाह बना दिया. इस पार्टी से लोहरदगा को मुक्ति दिलाना है. 40 वर्षो तक कांग्रेस की यह सीट रही, लेकिन कोई भी उल्लेखनीय कार्य इनके द्वारा नहीं किया गया. श्री राय ने कहा कि भाजपा गंठबंधन धर्म का पालन कर रही है और यह चुनाव भाजपा का अपना चुनाव है. एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत की जीत निश्चित है. मौके पर दीपक प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, आजसू के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










