दूर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 7:50 PM

विज्ञापन

दूर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में प्रतिमाओं को सजाया संवारा जा रहा है फोटो फाइल:18एसआइएम:13-निर्माणाधीन पूजा पंडालसिमडेगा. सिमडेगा शहरी क्षेत्र में दुर्गापूजा की तैयारीअंतिम चरण में है. विभिन्न पूजा पंडालों में प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा को लोग सजाने संवारने में जुट गये हैं. साथ ही भव्य पंडाल […]

विज्ञापन

दूर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में प्रतिमाओं को सजाया संवारा जा रहा है फोटो फाइल:18एसआइएम:13-निर्माणाधीन पूजा पंडालसिमडेगा. सिमडेगा शहरी क्षेत्र में दुर्गापूजा की तैयारीअंतिम चरण में है. विभिन्न पूजा पंडालों में प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा को लोग सजाने संवारने में जुट गये हैं. साथ ही भव्य पंडाल का निर्माण भी किया जा रहा है. बंगाल एवं अन्य राज्यों से आये कलाकारों द्वारा मूर्ति निर्माण का कार्य किया जा रहा है. वहीं ओड़िशा से आये कलाकार भव्य पंडाल का निर्माण कर रहे हैं. शहरी क्षेत्र में सात पूजा पंडाल बनाये जा रहे हैं. शहरी क्षेत्र में प्रिंस चौक, ओमकार समिति झूलन सिंह चौक, रामजानकी मंदिर, गुलजार गली, नीचे बाजार, राम नगर, सामटोली में प्रतिमा निर्माण एवं पंडाल निर्माण करने में लोग जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola