सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें दशहरा व मुहर्रम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 7:34 PM

विज्ञापन

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें दशहरा व मुहर्रम शांति समिति की बैठकफोटोफाइल:18एसआइएम:14-बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यप्रतिनिधिठेठइटांगर. थाना परिसर में दशहरा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दशहरा व मुहर्रम का पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बीडीओ हरि […]

विज्ञापन

सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें दशहरा व मुहर्रम शांति समिति की बैठकफोटोफाइल:18एसआइएम:14-बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यप्रतिनिधिठेठइटांगर. थाना परिसर में दशहरा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दशहरा व मुहर्रम का पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है. किसी भी अप्रिय घटना की खबर मिले तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें. थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि पर्व के दौरान हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है. इसमें बुद्धिजीवियों की सहयोग की जरूरत है. कहा कि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए ठेठइटांगर चौक के निकट टेंपो के पड़ाव पर रोक लगाया जायेगा. 20 से 25 अक्तूबर तक थाना रोड के निकट टेंपो पड़ाव बनाया जायेगा. टेंपो चालकों द्वारा नियम के उल्लंघन करने पर दंडित किया जायेगा. बैठक में उपद्रवियों से निबटने के लिये समिति का गठन किया गया. जिसमें प्रसन्न कुमार सिन्हा, बंशी प्रसाद, शैलेश कुमार, मो अशफाक, अजर कुल्लू, देवसागर ठाकुर, बंधु मांझी, मो मुमताज को सदस्य बनाया गया. पूजा के दौरान शराब की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उप प्रमुख कृष्णा बड़ाइक, रेंगारीह थाना प्रभारी राम ज्ञान सिंह, ईश्वर मरांडी, सतीश सिंह, राजू सिंह, श्रवण सेनापति, सुधीर प्रसाद, दशरथ सिंह, ध्यानंद सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola