जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है. शशि भूषण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 7:34 PM

विज्ञापन

जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है. शशि भूषण फोटो- एलडीजीए-18, कुंवर भवन में लोगों से बात करते शशि भूषण राय. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता शशि भूषण राय ने लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. कई स्थानों पर उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत संपर्क भी किया. कहा कि देश एवं […]

विज्ञापन

जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है. शशि भूषण फोटो- एलडीजीए-18, कुंवर भवन में लोगों से बात करते शशि भूषण राय. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता शशि भूषण राय ने लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. कई स्थानों पर उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत संपर्क भी किया. कहा कि देश एवं राज्य को चलाने की क्षमता सिर्र्फ कांग्रेस पाटी में ही है. वर्तमान समय में भ्रष्टाचार एवं महंगाई चरम पर है. जनता को बेवकूफ बनाया गया है और अब जनता महंगाई के मार से त्रस्त हैं. कहा कि लोहरदगा विधानसभा का उपचुनाव होना है और इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनायें. कहा कि सुखदेव भगत के नेतृत्व में इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा. वर्तमान समय में लोहरदगा जिला में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. जनता निराश है और ऐसे में एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत है. लोहरदगा अपर बाजार में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर चुनाव में सहयोग देने की अपील की. जनसंपर्क के बाद श्री राय झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत से भी मिल कर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola