:::: अघरमा की टीम 1- 0 से विजयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 8:05 PM
:::: अघरमा की टीम 1- 0 से विजयीफोटो: 12 एसआईएम: 6- विजेता व उपविजेता टीम के साथ अतिथिकोलेबिरा. कोनबीर नवाटोली भिखरिएट अंतर्गत अघरमा पल्ली परिसार में अंतर पल्ली बालक-बालिका एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. बालक व बालिका वर्ग के कुल छह-छह टीमाें ने भाग लिया. बालक वर्ग में फाइनल मैच अघरमा व […]
:::: अघरमा की टीम 1- 0 से विजयीफोटो: 12 एसआईएम: 6- विजेता व उपविजेता टीम के साथ अतिथिकोलेबिरा. कोनबीर नवाटोली भिखरिएट अंतर्गत अघरमा पल्ली परिसार में अंतर पल्ली बालक-बालिका एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. बालक व बालिका वर्ग के कुल छह-छह टीमाें ने भाग लिया. बालक वर्ग में फाइनल मैच अघरमा व केमताटोली के बीच खेला गया. जिसमें अघरमा की टीम संघषपूर्ण मुकाबले में 1-0 से विजयी रही. विजयदायी गोल अघरमा टीम के पंकज किंडो ने किया. बालिका वर्ग में दलमादीह की टीम ने नवाटोली की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल मैच जीता. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिस्टर केंसेसिया तिर्की उपस्थित थीं. उन्होंने कहा खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. खेल से शरीर एवं मन का विकास होता है. इस अवसर पर फादर हाबिल मिंज, फादर अलेक्स किंडो, फादर पितरूस बरला, फादर नोबोर मिंज, कामिल मिंज, जोन डुंगडुंग, आधेंसियस तिर्की, याकुब बाड़ा, अनिल कुजूर, निकोलस सुरीन, ख्रिस्तोफर बाड़ा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










