लीड :4:::: दो हार्डकोर नक्सली पकड़ाये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2015 6:31 PM

विज्ञापन

लीड :4:::: दो हार्डकोर नक्सली पकड़ाये फ्लैग ::::::: पीएलएफआइ व पुलिस में मुठभेड़बसिया के द्वारसेनी पहाड़ के समीप हुई मुठभेड़हथियार बरामद. नरसंहार में शामिल थे उग्रवादी12 गुम 20 में, जानकारी देते एसपी व गिरफ्तार उग्रवादीप्रतिनिधि, गुमलाबसिया थाना के द्वारसेनी पहाड़ के समीप रविवार शाम को पुलिस व पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़ हुई. एक घंटे तक […]

विज्ञापन

लीड :4:::: दो हार्डकोर नक्सली पकड़ाये फ्लैग ::::::: पीएलएफआइ व पुलिस में मुठभेड़बसिया के द्वारसेनी पहाड़ के समीप हुई मुठभेड़हथियार बरामद. नरसंहार में शामिल थे उग्रवादी12 गुम 20 में, जानकारी देते एसपी व गिरफ्तार उग्रवादीप्रतिनिधि, गुमलाबसिया थाना के द्वारसेनी पहाड़ के समीप रविवार शाम को पुलिस व पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़ हुई. एक घंटे तक मुठभेड़ चली. दोनों ओर से फायरिंग हुई है. पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को पकड़ा है. इनमें एरिया कमांडर महाराजगंज डहुटोली के सन्नी मुंडा उर्फ सुदर्शन मुंडा उर्फ सुदरू मुंडा व कामडारा पारही गांव के कृष्णा गोप को पकड़ा है. इन लोगों के पास से दो राइफल, एक पिस्तौल, आठ जिंदा गोली, छह खोखा, सात मोबाइल व दो चार्जर मिला है. दोनों उग्रवादियों के खिलाफ कामडारा व बसिया थाने में कुल आठ मामले दर्ज हैं. दोनों नरसंहार के आरोपी हैं. तीन नवंबर 2014 को मुरगीकोना में सात ग्रामीणों की हत्या कर दी गयी थी. इसमें ये दोनों उग्रवादी शामिल थे. पुलिस को कब से इनकी तलाश थी.गुप्त सूचना पर कार्रवाई की : एसपीएसपी भीमसेन टुटी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली द्वारसेनी के समीप उग्रवादी जमे हुए हैं. इस सूचना पर तुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया. इसमें एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, इंस्पेक्टर जेएस मुरमू, थानेदार चक्रवर्ती राम, थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा व सअनि एस रहमान थे. पुलिस ने उग्रवादियों के ठहरनेवाले स्थान की घेराबंदी की. तभी उग्रवादियों ने फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उग्रवादी भागने लगे. इसी दौरान पुलिस ने दो उग्रवादियों को खदेड़ कर पकड़ा.पंचायत चुनाव से पहले मिली सफलताअभी पंचायत चुनाव होने वाला है. इसे देखते हुए उग्रवादी सक्रिय हो गये हैं. गांवों में घूम रहे हैं. इससे लोगों में दहशत है. उग्रवादियों के दहशत को कम करने के लिए लगातार बसिया व कामडारा में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार जब द्वारसेनी में पुलिस पहुंची तो उग्रवादी किसी क्राइम की योजना बना रहे थे. लेकिन उग्रवादियों ने पुलिस को देख कर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए दस चक्र गोली चलायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola